Responsive Scrollable Menu

Video: खुद खेती किए भी बंपर कमाई! बिहार की मनखप परंपरा, 500 से 1000 रुपये प्रति कट्ठा का फिक्स मुनाफा

Bihar Agriculture: बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली खेती में मनखप और बटैया दो ऐसी परंपराएं हैं, जो जमीन मालिक और किसान के बीच के तालमेल को परिभाषित करती हैं. खासकर उन परिवारों के लिए जिनके पास खेती का समय नहीं है, यह आय का एक सुरक्षित जरिया है. मनखप (लीज मॉडल)में जमीन मालिक एक निश्चित अवधि (प्राय: 5 साल) के लिए अपनी जमीन किसान को सौंप देता है. इसके बदले उसे प्रति कट्ठा 500 से 1000 रुपये सालाना मिलते हैं. इसमें फसल की पैदावार कम हो या ज्यादा, मालिक का मुनाफा फिक्स रहता है. बटैया (साझा मॉडल) सबसे प्रचलित विधि है. इसमें खाद, बीज और पानी की लागत जमीन मालिक और किसान मिलकर उठाते हैं. फसल कटने के बाद उपज को आधा-आधा बांट लिया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग शहर में रहते हैं या खेती पर ध्यान नहीं दे सकते, वे 'मनखप' चुनते हैं ताकि उन्हें बिना किसी झंझट के फिक्स कैश मिल सके. वहीं, गांव में रहकर खेती की निगरानी करने वाले लोग 'बटैया' को प्राथमिकता देते हैं.

Continue reading on the app

Shirtless Protest: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत देने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिये वजह?

एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज सुबह उन्हें जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने उदय भानु चिब के लिए प्रस्तुत जमानत बांड के सत्यापन का निर्देश दिया है। चूंकि कोर्ट ने सत्यापन रिपोर्ट कल तक मांगी है, लिहाजा उदय भानु को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उदय भानु चिब की पीसी रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। उनका पीसी रिमांड सात दिन बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके अलावा एक आरोपी की पांच दिन और दूसरे आरोपी की दो दिन की रिमांड बढ़ाने के लिए अलग-अलग आवेदन दिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि हमने यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत देने के लिए आवेदन किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक जमानत आदेश केा पढ़ा नहीं है, लेकिन स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिमांड अवधि बढ़ाने के पीछे कोई भी ठोस आधार पेश नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने बताया कि उदय भानु चिब को सशर्त जमानत दी गई है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने और 50 हजार रुपये की जमानत पेश करने का निर्देश दिया गया है। 

'उदय भानु को जमानत भाजपा के मुंह पर तमाचा'

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत को सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, न्याय की जीत है। मेरा मानना है कि यह भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। सुनिये उनका पूरा बयान

यह है मामला 

भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी अरेस्ट किया था। हालांकि शर्टलेस प्रदर्शन के दौरान वो मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह पहली गिरफ्तारी थी, जो मौके पर मौजूद न होने के बावजूद की गई थी। दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह प्रदर्शन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हुआ। पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि उदय भानु समेत आठ आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदा, सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?

ICC T20 World Cup Semi Final Scenario: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला दोनों टीम के लिए करो या मरो का है. इस मैच में जिसे जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में जगह बनाएगा. अगर बारिश की वजह से मैच नहीं खेला गया तो फिर भारत खराब नेट रन रेट की वजह से बाहर हो जाएगा. Sun, 1 Mar 2026 05:49:21 +0530

  Videos
See all

Rashtragarv | Sushant Sinha : एलोरा का कैलाश मंदिर दुनिया क्यों हैरान है | PM Modi | Ajanta Ellora #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T00:09:21+00:00

Iran-Israel War Update: तेहरान में इतनी जगह एक साथ धमाके | Khamenei | Breaking | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T00:00:18+00:00

ईरान पर हमले के लिए ट्रंप का अमेरिका में विरोध [Kamala Harris opposes US and Israel attack on Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:59:05+00:00

Pakistan-Afghanistan War: इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू! | Shehbaz Sharif | Taliban | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T00:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers