3 वजहों से वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान... श्रीलंका से हार के बाद गुस्से में सलमान आगा, बताया कहां हो गई चूक
these 3 big reasons Pakistan out of t20 world cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टीम की हार के लिए 'ओस' और खराब 'मिडिल ऑर्डर' को जिम्मेदार ठहराया है. आगा ने कहा कि टॉस हारना उनके लिए भारी पड़ा, क्योंकि गीली गेंद के साथ श्रीलंका को 148 रनों के भीतर रोकना लगभग नामुमकिन था. साहिबजादा फरहान के ऐतिहासिक शतक की सराहना करते हुए उन्होंने माना कि पिछले कई वर्षों से टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर कड़ी बना हुआ है.
न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान बाहर:इंग्लैंड ने ग्रुप-2 के टॉप पर फिनिश किया, आज चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिलेगा
टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 5 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। लेकिन, टीम इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने 3 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बनाई। जबकि, पाकिस्तान ने सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। अपने तीनों सुपर-8 मैच जीतने वाला इंग्लैंड इस ग्रुप के टॉप पर रहा है। रविवार को शाम 7 बजे से भारत-वेस्टइंडीज में आखिरी सुपर-8 मैच खेला जाना है। इससे चौथी टीम तय होगी। वर्ल्ड कप का समीकरण ग्रुप-1: SA टॉप-4 में, आज चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिलेगा साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 चरण में लगातार दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे लगातार दो हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका है। आज साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिन का पहला मैच होगा। अगर साउथ अफ्रीका जीतता है तो वह ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर रहेगा। वहीं जिम्बाब्वे जीतता है तो साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर खिसक सकता है। साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास सुपर-8 में एक-एक जीत और एक-एक हार है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच 1 मार्च को शाम 7 बजे कोलकाता में होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड पहले, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इंग्लैंड ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने सुपर-8 में एक मैच जीता, एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 रहा। पाकिस्तान के भी तीन मैचों के बाद 3 अंक थे। टीम ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.123 रहा। इसी कारण बेहतर रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ग्रुप-1 की शीर्ष टीम साउथ अफ्रीका से 4 मार्च को कोलकाता में होगा। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
