Responsive Scrollable Menu

Shirtless Protest: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत देने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिये वजह?

एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज सुबह उन्हें जमानत मिल गई थी। कोर्ट ने उदय भानु चिब के लिए प्रस्तुत जमानत बांड के सत्यापन का निर्देश दिया है। चूंकि कोर्ट ने सत्यापन रिपोर्ट कल तक मांगी है, लिहाजा उदय भानु को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उदय भानु चिब की पीसी रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। उनका पीसी रिमांड सात दिन बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके अलावा एक आरोपी की पांच दिन और दूसरे आरोपी की दो दिन की रिमांड बढ़ाने के लिए अलग-अलग आवेदन दिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि हमने यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत देने के लिए आवेदन किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक जमानत आदेश केा पढ़ा नहीं है, लेकिन स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिमांड अवधि बढ़ाने के पीछे कोई भी ठोस आधार पेश नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने बताया कि उदय भानु चिब को सशर्त जमानत दी गई है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने और 50 हजार रुपये की जमानत पेश करने का निर्देश दिया गया है। 

'उदय भानु को जमानत भाजपा के मुंह पर तमाचा'

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत को सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, न्याय की जीत है। मेरा मानना है कि यह भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। सुनिये उनका पूरा बयान

यह है मामला 

भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी अरेस्ट किया था। हालांकि शर्टलेस प्रदर्शन के दौरान वो मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह पहली गिरफ्तारी थी, जो मौके पर मौजूद न होने के बावजूद की गई थी। दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह प्रदर्शन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हुआ। पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि उदय भानु समेत आठ आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Continue reading on the app

भारत में बनेगा 91.2 मीटर लंबा सबसे बड़ा विंड टर्बाइन ब्लेड, अदाणी ग्रुप की मुंद्रा यूनिट में तेज़ हुआ प्रोडक्शन…

भारत का विंड पावर सेक्टर अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) गुजरात के मुंद्रा स्थित अपने प्लांट में 91.2 मीटर लंबी ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड का निर्माण करने जा रही है। यह देश में अब तक बनने वाली सबसे लंबी ब्लेड होगी। कंपनी का …

The post भारत में बनेगा 91.2 मीटर लंबा सबसे बड़ा विंड टर्बाइन ब्लेड, अदाणी ग्रुप की मुंद्रा यूनिट में तेज़ हुआ प्रोडक्शन… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

पीवी सिंधू दुबई में फंसी, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण उड़ानों का संचालन निलंबित

ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू शनिवार को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए जाते समय दुबई हवाईअड्डे पर फंस गईं क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया। Sun, 01 Mar 2026 07:18:28 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on Khamenei Death After US- Israel Strike LIVE: खामेनई की मौत के बाद ईरान का बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T02:11:24+00:00

US Israel Attack Iran: Ali Khamenei Dead | Trump | Netanyahu | युद्ध में मारे गए अली खामेनेई #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T02:16:41+00:00

Hezbollah support for Iran: ईरान के समर्थन में उतरा हिजबुल्लाह। #iranews #hezbollah #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T02:14:23+00:00

Motivational Quotes: जिस रिश्ते में प्रेम और समर्पण नहीं होता वह रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक पाता | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T02:07:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers