Responsive Scrollable Menu

पहली बार टचस्क्रीन के साथ आ सकता है MacBook Pro! Apple के नए लैपटॉप में मिल सकती है OLED स्क्रीन और M6 चिप

ऐपल 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होने वाले संभावित इवेंट में नए MacBook Pro, iMac और iPad mini को पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए MacBook Pro में पहली बार टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले और M6 चिप मिल सकती है. वहीं, अपग्रेडेड iMac में नया प्रोसेसर और iPad mini में OLED डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है. जानिए ऐपल के संभावित लॉन्च, फीचर्स और भारत में कीमत और उपलब्धता से जुड़ी अब तक की जानकारी.

Continue reading on the app

IND vs WI: आखिरी T20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, अर्शदीप सिंह चोटिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवा यानि आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों दो-दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है। अंतिम मुकाबला ‘करो या मरो’ का होने वाला है। यानि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीरीज में विजयी होगी। मैच से पहले भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है।

बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। करीब 4 साल बाद उनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिये हुआ था, लेकिन इससे पहले ही उनकी भारतीय में एंट्री हो गई है। अर्शदीप के चोटिल होने के बाद भुवी को टीम में शामिल किया गया है।

अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट, भुवी की टीम इंडिया में वापसी

ज्ञात हो कि अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते वक्त कंधे पर चोट लग गई थी। उनके चोट को ध्यान में रखते हुए भुवी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अर्शदीप को टीम से अभी बाहर नहीं किया गया है, आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने या न खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी को देखकर लिया जाएगा। भुवी की वापसी की जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से दे दी है।

मजबूत होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के टीम में शामिल होने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में उनका अनुभव निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिये भी भुवी का चयन

बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होना है। इस टी20 सीरीज के लिये भी भुवनेश्वर कुमार का चयन किया गया है। भुवनेश्वर ने पिछला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस साल आरसीबी को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।

भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

Continue reading on the app

  Sports

क्या है होता है क्रिकेट में 0th बॉल? भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड

क्रिकेट के खेल में कई तरह के शब्दों या टर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है उन्हीं में से एक है 0th बॉल. ऐसा ही एक कारनामा साल 2011 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने किया था, जिस पर इतिहास बन गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्या होती है 0th बॉल और विराट कोहली का इससे क्या कनेक्शन है. Wed, 28 Oct 2026 07:31:03 +0530

  Videos
See all

UP-Bihar MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में हो गया खेला!आगे आई ये पार्टी! | SP vs BJP | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:27:12+00:00

Republic Bharat LIVE: MLC Election Result | SC on SIR | PM Modi Vs Rahul Gandhi | BJP Protest |Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:31:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers