हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आज लगभग हर घर में हाई बीपी या शुगर से पीड़ित मरीज मिल जाता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही सुबह की सैर को संजीवनी मानते हैं। नियमित सैर इन दोनों बीमारियों को नियंत्रित रखने में दवा की तरह काम करती है।
विज्ञान की बात मानें तो सुबह के वक्त शरीर बायोकेमिकल प्रक्रिया से गुजरता है, और जब सुबह शरीर को बाहर की ठंडी हवा लगती है तो नेचुरल इंसुलिन बनने लगता है। जब तेज-तेज कदमों से शुगर का मरीज सैर पर निकलता है तो मांसपेशियां रक्त से ग्लूकोज को बढ़ाकर ऊर्जा में परिवर्तित कर देती हैं।
यह प्रक्रिया शरीर में शुगर की दवा की तरह काम करती है और पूरे शरीर में रक्त का संचार भी तेज होता है। इसके साथ ही सुबह की सैर करने से धमनियों में रक्त का प्रवाह तेज होता है और नाइट्रिक ऑक्साइड भी बढ़ता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त धमनियों को आराम देता है, जिससे हाई बीपी में धमनियों पर प्रभाव कम होता है और हाई बीपी की परेशानी नियंत्रित रहती है।
सुबह की सैर करने से शुगर के मरीजों की सेहत में बड़ा अंतर पाया गया है। एक शोध की मानें तो लगातार 3 महीने तक 30 मिनट की सैर से शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। इसके साथ सुबह की सैर दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
सुबह की सैर से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और रक्त धमनियों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल बीपी और हृदय रोग दोनों के लिए लाभकारी है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। सुबह की सैर जरूरी है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सैर कैसे करनी है। सुबह की सैर का लाभ तभी मिलता है जब सैर ब्रह्म मुहूर्त में की जाए, क्योंकि उस वक्त वायुमंडल में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मौजूद होती है। बढ़ते दिन के साथ वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जाता है, जो पूरे शरीर के लिए हानिकारक होता है।
सैर करते वक्त ध्यान रखें कि तेज-तेज लंबे-लंबे कदमों से चलें, लेकिन हांफे नहीं। ऐसा करने से रक्त को पूरे शरीर में तेजी से पंप होने का मौका मिलेगा। कम से कम रोजाना 1 घंटे की सैर जरूरी है। अगर आप सैर की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले कम से कम आधे घंटे से करें और उसके बाद धीरे-धीरे समय और रफ्तार दोनों को बढ़ाएं। यह शरीर में ऊर्जा को भी बढ़ाने में मदद करेगी।
--आईएएनएस
पीएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, जानिए किस वजह से हुआ बाहर?
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च यानी रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का अंतिम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया प्लेइंग-11 में खेलेगा या फिर उसे प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा. वो खिलाड़ी कौन है, आइए उसके बारे में जानते हैं.
आपको बता दें कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं. रिंकू के पिता का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया था. वो काफी लंबे वक्त से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली.
रिंकू सिंह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का साथ छोड़कर अपने घर आए थे. इसके बाद वो इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला पर वो मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए.
RINKU SINGH THE WARRIOR ????????????
— Venky Mama (@venkymama100) February 28, 2026
- Went home when father was serious and on ventilator
- Came back before the Zimbabwe match and got dropped from the team
- Next day father passed away
- Went and Performed last rites of his father and came back to join team pic.twitter.com/Im1Mso8nwm
टीम इंडिया के साथ जुड़े रिंकू सिंह
इस मैच के खत्म होने के बाद रिंकू को जब पिता के निधन की सूचना मिली तो वो चेन्नई से दिल्ली आए. अब एक बार फिर रिंकू टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं. वो आज यानी शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. रिंकू के पिता को मुखाग्नि दिए हुए 24 घंटों का भी समय नहीं हुआ उससे पहले वो नेशनल ड्यूटी के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं.
देवजीत सैकिया ने रिंकू को लेकर दिया बड़ा बयान
रिंकू सिंह को लेकर बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 27 फरवरी को आईएनएस को बताया था कि, वो पिता के निधन के चलते कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे. लेकिन अब यानी 28 फरवरी को उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए शनिवार को रिंकू सिंह के टीम इंडिया से जुड़ने की बात कही है.
Deeply saddened to hear about demise of Khanchandra Singh, father of Rinku Singh. On behalf of the Board of Control for Cricket in India, I extend my heartfelt condolences to @rinkusingh235 & his family. May they find strength and peace in this difficult phase.@BCCI
— Devajit LON Saikia (@lonsaikia) February 27, 2026
क्या रिंकू सिंह को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग-11 में शामिल होंगे. इस सवाल का जवाब तो आने वाले वक्त में ही मिलेगा, लेकिन रिंकू सिंह के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम होम ग्राउंड है. वो यहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेलते हैं.
ये भी पढ़ें : 2 स्थान, टीमें 4... सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, जानिए किसको मिलेगा टिकट और कौन होगा बाहर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















