Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड के शहरों में BJP को मिली बड़ी सफलता, जानें निकाय चुनाव के अब तक के परिणाम
Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड की सियासी बिसात पर जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है. अधिक नगर निकायों के चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. राज्य के 48 नगर निकायों के सियासी दंगल में 'कमल' बाजी मारता दिख रहा है. वहीं कहीं-कहीं पर 'तीर-धनुष' और 'पंजे' ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है. 2026 के चुनाव परिणामों ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा संकेत दिया है. आखिर किस नगर निकाय से कौन जीता. आइए हम आपको बताते हैं.
झारखंड में कल रात 8 बजे तक अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की गई. अब तक 9 नगर निगमों में से 8 के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं 20 नगर परिषद में 8 और 19 नगर पंचायत में से 10 के परिणाम जारी किए गए हैं.
झारखंड के नगर निगम में अब तक कौन कहां से जीता?
रांची नगर निगम से भाजपा की रोशनी खलखो 157669 वोटों से जींती. वहीं आदित्यपुर से भाजपा के संजय सरदार 24615 वोटो से जीते. मेदिनीनगर से भाजपा से अरुणा शंकर 24169 वोटों से जीतीं. गिरिडीह से प्रमिला मेहरा झामुमो से 38091 से जीतीं. वहीं मानगो से कांग्रेस से सुधा गुप्ता 42022 वोटों से जीतीं.
National Science Day Theme 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इस साल की थीम और महत्व
National Science Day Theme 2026: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है. यह दिन हर साल 28 फरवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है. यह दिन भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और विज्ञान के महत्व को सम्मान देने के लिए समर्पित है. इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और वैज्ञानिक संस्थानों में खास कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
क्यों मनाया जाता है 28 फरवरी को?
28 फरवरी 1928 को महान भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने 'रमन प्रभाव' (Raman Effect) की खोज की थी. इस ऐतिहासिक खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए साल 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित किया. बता दें कि इस खोज को करने के बाद सी.वी. रमन भारतीय फिजिक्स के पहले वैज्ञानिक रहे जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
National Science Day 2026 की थीम
हर साल विज्ञान और तकनीक के किसी खास पहलू को ध्यान में रखते हुए एक नई थीम तय की जाती है. नेशनल साइंस डे 2026 की थीम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार, रिसर्च और टेक्नोलॉजी की ओर प्रेरित करना है. इस वर्ष नेशनल साइंस डे की थीम है 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली' है. इस थीम का उद्देशय विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और समलैंगिकता को बढ़ावा देना और साइंस रिसर्च में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है.
पहली बार कब मनाया गया था साइंस डे?
देश में पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था. इस दिन को स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल इस दिन पर इन जगहों पर साइंस डे के लिए भाषण, निबंध लेखन और अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होती है.
कौन थे सी.वी. रमन?
सी.वी. रमन ने Raman Effect की खोज करने वाले भारत के महान वैज्ञानिक थे. उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था. सीवी रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था. उन्हें फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय ही नहीं, बल्कि एशिया का प्रथम वैज्ञानिक कहा जाता है. उनका निधन साल 1970 में 21 नवंबर को कर्नाटक में हुआ था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















