Responsive Scrollable Menu

National Science Day Theme 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इस साल की थीम और महत्व

National Science Day Theme 2026: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है. यह दिन हर साल 28 फरवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है. यह दिन भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और विज्ञान के महत्व को सम्मान देने के लिए समर्पित है. इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और वैज्ञानिक संस्थानों में खास कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.

क्यों मनाया जाता है 28 फरवरी को?

28 फरवरी 1928 को महान भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने 'रमन प्रभाव' (Raman Effect) की खोज की थी. इस ऐतिहासिक खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए साल 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित किया. बता दें कि इस खोज को करने के बाद सी.वी. रमन भारतीय फिजिक्स के पहले वैज्ञानिक रहे जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

National Science Day 2026 की थीम

हर साल विज्ञान और तकनीक के किसी खास पहलू को ध्यान में रखते हुए एक नई थीम तय की जाती है. नेशनल साइंस डे 2026 की थीम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार, रिसर्च और टेक्नोलॉजी की ओर प्रेरित करना है. इस वर्ष नेशनल साइंस डे की थीम है 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली' है. इस थीम का उद्देशय विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और समलैंगिकता को बढ़ावा देना और साइंस रिसर्च में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें- ब्रेन में क्लॉट होने पर शरीर देता है ये 3 बड़े संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह

पहली बार कब मनाया गया था साइंस डे?

देश में पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था. इस दिन को स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल इस दिन पर इन जगहों पर साइंस डे के लिए भाषण, निबंध लेखन और अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होती है.

कौन थे सी.वी. रमन?

सी.वी. रमन ने Raman Effect की खोज करने वाले भारत के महान वैज्ञानिक थे. उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था. सीवी रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था. उन्हें फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय ही नहीं, बल्कि एशिया का प्रथम वैज्ञानिक कहा जाता है. उनका निधन साल 1970 में 21 नवंबर को कर्नाटक में हुआ था. 

ये भी पढ़ें- Cervical Cancer से बचाव के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 9-14 साल की लड़कियों को लगेगी वैक्सीन, डॉक्टर से जानें क्यों जरूरी

Continue reading on the app

भारत-इंग्लैंड के बीच होगा T20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल? स्टार क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने समापन की ओर धीरे-धीरे पहुंच रहा है. सुपर-8 के तीन मुकाबलों के बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ग्रुप-2 से टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है. अब उसका मुकाबला भारत या वेस्टइंडीज में से किसी एक से होने वाला है. क्योंकि इन दोनों टीमों में से जो टीम सुपर-8 का अपना अंतिम मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ग्रुप-1 में भारत या वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर रहेगी. ऐसे में वो ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम से खेलेगी. वहीं ग्रुप-1 की टॉप टीम ग्रुप-2 की नंबर 2 टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी. 

भारत से हो सकता है इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

इस सबसे पहले ही इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना करने की उम्मीद को लेकर उत्साह जताया. विल जैक्स को उम्मीद है कि उनका सेमीफाइनल मैच इंडियन क्रिकेट टीम के साथ हो सकता है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं. 

भारत के साथ सेमीफाइनल पर क्या बोले विल जैक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, 'हां, इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल बहुत बड़ा होगा. इंडिया और उससे जुड़ी स्टोरीलाइन के बारे में हर कोई जानता है. यह वेस्ट इंडीज भी हो सकता है और उन्होंने हमें मुंबई में हराया है, इसलिए हम जानते हैं कि यह कितना मुश्किल होने वाला है. हम रविवार को उनका गेम देखेंगे और नतीजा देखेंगे. हम तैयार रहेंगे और मुझे लगता है कि हम इसमें उम्मीद और उत्साह के साथ उतरेंग'.

विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में विल जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया. उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी में 18 बॉल में 4 चौके और 1 छ्क्के के साथ 32 रनों की नाबाद पारी खेली.

ये भी पढ़ें : Pakistan vs Sri Lanka: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में जगह, जानें पूरा गणित

Continue reading on the app

  Sports

9 घंटे में 2 फ्लाइट, अचानक टीम में हुआ शामिल… फिर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में ठोका शतक

Qamran Iqbal Hundred: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के ओपनर कामरान इकबाल ने एक कमाल की पारी खेली और शतक जड़ा. बता दें, वह पहले टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्हें बुलाया गया था. Sat, 28 Feb 2026 12:19:07 +0530

  Videos
See all

US-Israel Attack On Iran LIVE: इजरायल के भीषण हमले से दहला ईरान | War News | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:38+00:00

Israel Big Attacks on Iran Updates:इजरायल Vs ईरान महायुद्ध,इंटरनेट बंद डिफेंस सिस्टम तबाह !Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:17:20+00:00

Israel Iran War LIVE: ईरान के ख़िलाफ़ इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:32+00:00

Israel Big Attacks on Iran LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला..बाल-बाल बचें Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers