अमेरिकी रक्षा विभाग के नेटवर्क पर ओपन-एआई का इस्तेमाल होगा:सैम ऑल्टमैन और पेंटागन में समझौता, एंथ्रोपिक को बैन कर ट्रंप सरकार ने दी जगह
सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपन-एआई (OpenAI) और अमेरिकी रक्षा विभाग (DoW) के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ओपन-एआई अपने कुछ मॉडल्स को पेंटागन के क्लासिफाइड (गोपनीय) नेटवर्क पर तैनात करेगा। ओपन-एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपन-एआई की प्रतिद्वंद्वी कंपनी 'एंथ्रोपिक' (Anthropic) की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि अमेरिकी सेना चाहती है कि युद्ध और निगरानी के लिए उसे एआई का बिना किसी रोक-टोक के एक्सेस मिले, जिसे एंथ्रोपिक ने अपनी पॉलिसी के खिलाफ बताया था। इसी के चलते सरकार ने ये कदम उठाया है। मास सर्विलांस निगरानी पर रहेगी रोक, ऑल्टमैन ने गिनाईं शर्तें सैम ऑल्टमैन ने बताया कि रक्षा विभाग के साथ हुए इस समझौते में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेंटागन ने एआई सेफ्टी के प्रति सम्मान दिखाया है। हमारे बीच हुए एग्रीमेंट में दो मुख्य बातें शामिल हैं पहली, घरेलू स्तर पर मास सर्विलांस (सामूहिक निगरानी) पर रोक होगी और दूसरी, स्वायत्त हथियार प्रणालियों (अटोनोमस वेपन्स) सहित बल के प्रयोग की जिम्मेदारी इंसानों के हाथ में ही रहेगी। ऑल्टमैन के मुताबिक, रक्षा विभाग इन सिद्धांतों पर सहमत है और इन्हें कानून व नीतियों में भी जगह दी गई है। एंथ्रोपिक और पेंटागन के बीच क्यों बिगड़ी बात? यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने साफ किया कि उनकी कंपनी एआई के कुछ खास इस्तेमाल, जैसे मास सर्विलांस और पूरी तरह से ऑटोमैटिक हथियारों का समर्थन नहीं करेगी। डारियो का दावा था कि रक्षा विभाग उन पर सभी कानूनी तरीकों के इस्तेमाल के लिए एआई देने और सेफ्टी फीचर्स हटाने का दबाव बना रहा था। इसके बाद ट्रंप ने सभी फेडरल एजेंसियों को एंथ्रोपिक का इस्तेमाल तुरंत बंद करने का निर्देश दे दिया। मंत्री हेगसेथ ने कहा- एंथ्रोपिक ने धोखा दिया, अब 6 महीने में बाहर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एंथ्रोपिक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने डारियो अमोदेई पर 'दोहरी चाल' चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि एंथ्रोपिक ने इस हफ्ते अहंकार और विश्वासघात का उदाहरण पेश किया है। हम अपनी सेना के संचालन का वीटो पावर किसी टेक कंपनी के हाथ में नहीं दे सकते। हेगसेथ ने एंथ्रोपिक को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया है। हालांकि, कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कंपनी को 6 महीने का समय दिया गया है ताकि सेना नई सर्विस (ओपन-एआई) पर शिफ्ट हो सके। सुरक्षा के लिए क्लाउड नेटवर्क का होगा इस्तेमाल ओपन-एआई ने स्पष्ट किया है कि मॉडल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल क्लाउड नेटवर्क पर ही तैनात किया जाएगा। ऑल्टमैन ने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार अन्य एआई कंपनियों को भी इन्हीं शर्तों पर काम करने का मौका दे।
AISSEE Topper List : महाराष्ट्र की बेटी ने किया सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
AISSEE Topper List : इस बार सैनिक स्कूल कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में महाराष्ट्र की बेटी अनुराधा अमोल बुधावंत ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं कक्षा 9 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की बात करें तो इसमें यूपी के साहिल कुमार सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan



















