Responsive Scrollable Menu

Narsingh Dwadashi 2026: आज है नृसिंह द्वादशी व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Narsingh Dwadashi 2026:  फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को नृसिंह द्वादशी कहा जाता है. यह पर्व होली से गहराई से जुड़ा माना जाता है. आमलकी एकादशी के अगले दिन यह व्रत रखा जाता है. ऐसे में आज यानी 28 फरवरी 2026 को नृसिंह द्वादशी का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, होली से पहले नृसिंह उपासना करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. भय, शत्रु बाधा और असमय मृत्यु का डर कम होता है. धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

नृसिंह द्वादशी व्रत 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि आरंभ  27 फरवरी 2026, रात 10 बजकर 32 मिनट तक होगा और समापन 28 फरवरी 2026, रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा.  उदया तिथि के अनुसार व्रत आज यानी 28 फरवरी 2026 को रखा जाएगा. 

नृसिंह द्वादशी व्रत 2026 पूजा विधि

सूर्योदय से पहले स्नान करें. व्रत का संकल्प लें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी रखें. लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. नृसिंह के सौम्य स्वरूप की स्थापना करें. शालिग्राम शिला हो तो पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद गंगाजल से अभिषेक करें. चंदन और सुगंधित पुष्प अर्पित करें. तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं. फल और दूध से बने व्यंजन का भोग लगाएं. श्रद्धा से आरती करें. नृसिंह चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें. विष्णु सहस्त्रनाम या गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें. मंत्र जप करें. सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करें. 

नृसिंह द्वादशी के दिव्य मंत्र

ॐ क्ष्रौं नृसिंह देवाय नमः

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्,
नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्णदंष्ट्राय धीमहि,
तन्नो नारसिंहः प्रचोदयात्

नृसिंह द्वादशी व्रत का महत्व

इस व्रत को भय नाशक माना गया है. विधि से पूजन करने पर पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. घर में सुख-शांति बनी रहती है. शत्रुओं और विरोधियों पर विजय मिलती है. कानूनी मामलों में राहत मिलती है. जीवन में स्थिरता आती है. अंत में साधक को मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: इस होली सफेद नहीं, अपनी राशि अनुसार कपड़ों का चुने रंग, बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी

Continue reading on the app

Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड के शहरों में BJP को मिली बड़ी सफलता, जानें निकाय चुनाव के अब तक के परिणाम

Jharkhand Municipal Election Result: झारखंड की सियासी बिसात पर जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है. अधिक ​नगर निकायों के चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. राज्य के 48 नगर निकायों के सियासी दंगल में  'कमल' बाजी मारता दिख रहा है. वहीं कहीं-कहीं पर 'तीर-धनुष' और 'पंजे' ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है. 2026 के चुनाव परिणामों ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा संकेत दिया है. आखिर किस नगर निकाय से कौन जीता. आइए हम आपको बताते हैं. 

झारखंड में कल रात 8 बजे तक अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की गई. अब तक 9 नगर निगमों में से 8 के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं 20 नगर परिषद में 8 और 19 नगर पंचायत में से 10 के परिणाम जारी किए गए हैं. 

झारखंड के नगर निगम में अब तक कौन कहां से जीता?

रांची नगर निगम से भाजपा की रोशनी खलखो 157669 वोटों से जींती. वहीं आदित्यपुर से भाजपा के संजय सरदार 24615 वोटो से जीते. मेदिनीनगर से भाजपा से अरुणा शंकर 24169 वोटों से जीतीं. गिरिडीह से प्रमिला मेहरा झामुमो से 38091 से जीतीं. वहीं मानगो से कांग्रेस से सुधा गुप्ता 42022 वोटों से जीतीं. 

Continue reading on the app

  Sports

चार ओवर में लुटाए 78 रन, टीम इंडिया पर मैच विनर ही बना बोझ, वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी छुट्टी?

Shivam Dube Bowling big concern for team india: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो मैच से पहले भारतीय टीम को गेंदबाजी पर काम करना होगा. पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. खासकर ऑलराउंडर शिवम दुबे तो बिल्कुल लय में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल मिलाकर चार ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 78 रन लुटा दिए. देखना यह होगा कि मैनेजमेंट आगामी मुकाबले में उन्हें लेकर कोई बड़ा फैसला लेता है या नहीं. Sat, 28 Feb 2026 13:19:22 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War LIVE: ईरान के ख़िलाफ़ इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:32+00:00

Israel Attacks Iran News: America को ईरान ने दी सीधी धमकी | Netanyahu | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:01+00:00

Israel Big Attacks on Iran LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला..बाल-बाल बचें Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:54+00:00

US-Israel Attack On Iran LIVE: इजरायल के भीषण हमले से दहला ईरान | War News | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers