Responsive Scrollable Menu

Karan Aujla Live Concert: दिल्ली में आज पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट, बंद रहेंगे ये रास्ते

Punjabi Singer Karan Aujla Live Concert: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 28 फरवरी शनिवार को मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस  कॉन्सर्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कॉन्सर्ट को 'P-POP कल्चर इंडिया टूर 2026' का नाम दिया है। कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 4 बजे से लेकर 10 बजे तक होगा। ऐसे में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं, वहीं एडवाइजरी भी जारी की है।     

कैसे मिलेगी एंट्री ?

  • गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से आम जनता/दर्शक प्रवेश कर सकेंगे।
  • गेट नंबर 13 VIP दर्शकों की एंट्री के लिए तय किया गया है।
  • गेट नंबर 6 से कलाकार, आयोजकों और टीम मेंबर्स को एंट्री दी जाएगी।
  • गेट नंबर 1 और 10 को इमरजेंसी (आपातकालीन स्थिति) के लिए रिजर्व रखा गया है।

इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन

  • जेएलएन रेड लाइट
  • सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट
  • 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट के पास)
  • प्रगति विहार रेड लाइट
  • लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट
  • बारापुला कट, जेएलएन गेट नंबर 5 के पास
  • जंगपुरा मेट्रो स्टेशन / सूचना भवन टी-पॉइंट

यात्रियों के लिए विशेष सलाह

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान सलाह दी गई है, वे बी.पी. मार्ग, लोधी रोड और जेएलएन स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर जाने से बचें, ताकि ट्रैफिक से बचा जा सके। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या अस्पताल जाने वाले लोगों को भी अपना रूट पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। खासतौर से जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन), जिससे ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा। 

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेवा नगर बस डिपो, सुनेहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स, SCOPE कॉम्प्लेक्स और गेट नंबर 7 से 9 के पास की गई है। वहीं कार्यक्रम में VIP गाड़ियों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 1 से होगी। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन वाहनों दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूसरी इमरजेंसी सर्विस गाड़ियों को परमिशन दी जाएगी। इमरजेंसी गाड़ियों को सलाह दी गई है कि परेशानी से बचने के लिए उन्हें  बी.पी. मार्ग और लोधी रोड से दूर रहें। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।

Continue reading on the app

Narsingh Dwadashi 2026: आज है नृसिंह द्वादशी व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Narsingh Dwadashi 2026:  फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को नृसिंह द्वादशी कहा जाता है. यह पर्व होली से गहराई से जुड़ा माना जाता है. आमलकी एकादशी के अगले दिन यह व्रत रखा जाता है. ऐसे में आज यानी 28 फरवरी 2026 को नृसिंह द्वादशी का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, होली से पहले नृसिंह उपासना करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. भय, शत्रु बाधा और असमय मृत्यु का डर कम होता है. धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

नृसिंह द्वादशी व्रत 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि आरंभ  27 फरवरी 2026, रात 10 बजकर 32 मिनट तक होगा और समापन 28 फरवरी 2026, रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा.  उदया तिथि के अनुसार व्रत आज यानी 28 फरवरी 2026 को रखा जाएगा. 

नृसिंह द्वादशी व्रत 2026 पूजा विधि

सूर्योदय से पहले स्नान करें. व्रत का संकल्प लें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी रखें. लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. नृसिंह के सौम्य स्वरूप की स्थापना करें. शालिग्राम शिला हो तो पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद गंगाजल से अभिषेक करें. चंदन और सुगंधित पुष्प अर्पित करें. तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाएं. फल और दूध से बने व्यंजन का भोग लगाएं. श्रद्धा से आरती करें. नृसिंह चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें. विष्णु सहस्त्रनाम या गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें. मंत्र जप करें. सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करें. 

नृसिंह द्वादशी के दिव्य मंत्र

ॐ क्ष्रौं नृसिंह देवाय नमः

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्,
नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्णदंष्ट्राय धीमहि,
तन्नो नारसिंहः प्रचोदयात्

नृसिंह द्वादशी व्रत का महत्व

इस व्रत को भय नाशक माना गया है. विधि से पूजन करने पर पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. घर में सुख-शांति बनी रहती है. शत्रुओं और विरोधियों पर विजय मिलती है. कानूनी मामलों में राहत मिलती है. जीवन में स्थिरता आती है. अंत में साधक को मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: इस होली सफेद नहीं, अपनी राशि अनुसार कपड़ों का चुने रंग, बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी

Continue reading on the app

  Sports

भारत-वेस्टइंडीज 'नॉकआउट' मैच में बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का समीकरण? जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

india vs west indies Eden Gardens Kolkata weather forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी रविवार (1 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह एक नॉकआउट मुकाबले की तरह है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़े हैं, फैंस को डर है कि कहीं भारत और वेस्टइंडीज का यह बड़ा मैच में बारिश से रद्द न हो जाए. चलिए हम आपको वेदर रिपोर्ट देते हैं कि मुकाबले के समय मौसम कैसा रहेगा. Sat, 28 Feb 2026 12:09:57 +0530

  Videos
See all

Rajasthan के Dausa में Movie Drishyam जैसी साजिश का खुलासा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:37:40+00:00

Dhoni को Jharkhand Housing Board का नोटिस #ytshorts #jharkhandgoverment #trendingnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:37:08+00:00

India Made Semiconductor Chip Launch | PM Modi: मेड इन इंडिया चिप फैक्ट्री का आज उद्घाटन #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:35:22+00:00

Delhi Liquor Policy Case: Arvind Kejriwal के बरी होने पर क्या बोली दिल्ली के KalkaJi की जनता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:42:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers