Responsive Scrollable Menu

Ras Tanura रिफाइनरी पर Houthi हमले के बाद लगी आग, Saudi Arabia में अलर्ट जारी

यमन के हूतियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय पर हमला किया है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यमन के सशस्त्र बलों ने बैलिस्टिक मिसाइल से पूर्वी प्रांत में स्थित रास तानूरा रिफाइनरी को निशाना बनाया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस हमले के कारण भीषण आग लग गई। हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इससे पहले कहा था कि उसने हूती समूह द्वारा पूर्वी प्रांत की ओर दागी गई तीन मिसाइलों को मार गिराया है। रास तानूरा परिसर के दक्षिण में स्थित अल खोबर शहर के एक निवासी ने AFP को बताया कि उसने सुबह के समय धमाकों की आवाज़ सुनी और उसे एक टेक्स्ट मैसेज अलर्ट भी मिला। एक निवासी ने बताया हमें मोबाइल पर अलर्ट मिला और फिर एक बहुत ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी।

इसे भी पढ़ें: तेल ठिकानों की सुरक्षा के लिए Iran में बनी Ceasefire Deal, Houthi को 1 अरब डॉलर देगा Saudi Arabia

समुद्री सुरक्षा एजेंसी 'वैनगार्ड' ने बताया कि मंगलवार तड़के एक हमले के बाद 'रास तानूरा' इलाके में आग लगने की सूचना मिली। वैनगार्ड ने कहा खबरों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितना नुकसान हुआ है और तेल-लोडिंग के काम पर इसका क्या असर पड़ा है। सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित 'रास तानूरा' परिसर में मध्य पूर्व की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो सऊदी अरब के ऊर्जा क्षेत्र का एक अहम हिस्सा है। इस परिसर की क्षमता 5,50,000 बैरल प्रतिदिन है। इसे बार-बार हमलों का निशाना बनाया गया है, जिनके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इनमें मार्च की शुरुआत में हुआ एक ड्रोन हमला भी शामिल है, जिसके कारण रिफाइनरी को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा था। इस बीच, राजधानी रियाद में कई धमाके हुए, जिससे शहर के केंद्र में स्थित दफ्तरों की खिड़कियां हिल गईं। एक टेक्स्ट मैसेज अलर्ट के ज़रिए लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई।

इसे भी पढ़ें: Egypt Parliament के फैसले पर भड़का Houthi गुट, कहा- Saudi Arabia की मदद जंग का ऐलान

हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि उन्होंने रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया। इससे पहले, एक हूथी अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब को रक्षात्मक सैन्य सहायता देने के मिस्र की संसद के फैसले का मतलब युद्ध की घोषणा करना है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के अनुरोध पर, मिस्र की संसद ने सोमवार को इस कदम को मंजूरी दे दी। हूती समूह के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अली अल-हूथी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ ये लोग 'क्षेत्र में शांति' पर चर्चा करने की बात करते हैं, तो दूसरी तरफ मिस्र और उसकी संसद सऊदी अरब की तथाकथित रक्षा के लिए समर्थन का ऐलान करती है। ऐसा करके, वे यमन गणराज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।" यह स्पष्ट नहीं है कि मिस्र, जिसके पास अरब जगत की सबसे बड़ी सेना है, किस तरह की सहायता देने जा रहा है।

Continue reading on the app

सोने से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोंसला, अपनी लार से बनाती है नेस्ट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

दुनिया में स्विफ्टलेट नाम की एक अनोखी चिड़िया पाई जाती है, जो तिनकों की जगह अपनी लार से घोंसला बनाती है. खास बात यह है कि इसके घोंसले की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच सकती है. एशियाई देशों में इससे महंगा बर्ड्स नेस्ट सूप बनाया जाता है, जिसकी काफी मांग है.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो नितीश रेड्डी पर आया बड़ा अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी भी अब सीरीज में सिर्फ एक ही मैच में खेलेंगे. वहीं, प्रसिद्ध की जगह किसी नए रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. Fri, 30 Oct 2026 10:37:00 +0530

  Videos
See all

Naseeruddin Shah Vs Kiren Rijiju | 'Dimagi Naxal वाले बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:34:31+00:00

Jamia Protest News: जामिया प्रदर्शन खत्म, छात्रों ने मनाया जश्न #shortvideo #jamianews #delhiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers