Responsive Scrollable Menu

Chennai में Team India के बल्लेबाजों का 'Power Show', 256 रन ठोककर Zimbabwe को दी करारी शिकस्त

चेन्नई में खेले गए अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरकार वह प्रदर्शन दिखाया जिसका इंतजार था। भारत ने सुपर 8 चरण के करो या मरो मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दावेदारी मजबूत रखी है।

इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि ऐसे मुकाबले टीम के स्वभाव और मानसिक मजबूती को उजागर करते हैं और भारत ने 256 रन बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया। गौरतलब है कि यह इस टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का बेहतरीन संतुलन दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी खेलकर मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़ते हुए स्कोर को 256/4 तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने भी सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर तेजी बनाए रखी।

जवाब में जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने शानदार संघर्ष करते हुए नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत रखी। जिम्बाब्वे की टीम 184/6 तक ही पहुंच सकी।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस जीत से भारत का नेट रन रेट बेहतर हुआ है और टीम अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। अब सुपर 8 का अंतिम मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच निर्णायक होगा, क्योंकि जीत भारत को अंतिम चार में पहुंचा देगी जबकि हार से अभियान समाप्त हो जाएगा।

Continue reading on the app

उज्जैन महाकाल मंदिर में होली पर रंग-गुलाल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, 2024 में हुए हादसे के चलते लिया गया फैसला

पिछले साल होली पर हुई भीषण आग की घटना से सबक लेते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने इस वर्ष के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंदिर परिसर में किसी भी तरह के रंग या गुलाल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह नियम 2 और 3 मार्च को …

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 4 क्रिकेटर... जिनका बोर्ड से उलझने के बाद करियर हुआ तबाह, एक भारतीय भी शामिल

4 cricketers fight with boards ruined their career: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर खिलाड़ी और बोर्ड के बीच का तालमेल ही सफलता की इबारत लिखता है. लेकिन जब यह रिश्ता तल्खी में बदलता है, तो नुकसान खेल और खिलाड़ी दोनों का होता है. अंबाती रायडू का 'थ्री-डी' तंज हो या केविन पीटरसन का इंग्लिश बोर्ड से खुला विद्रोह, इन दिग्गजों ने साबित किया कि सिस्टम से टकराने की कीमत करियर गंवाकर चुकानी पड़ती है. जहां ड्वेन ब्रावो और मोहम्मद आमिर ने अपनी शर्तों पर जीने के लिए बोर्ड की नीतियों को चुनौती दी, वहीं बोर्ड के कड़े रुख ने उनके अंतरराष्ट्रीय सफर पर विराम लगा दिया. Fri, 27 Feb 2026 21:45:47 +0530

  Videos
See all

Hubbali में फैक्ट्री में लगी भीषण आग #ytshorts #viral #news #aajtak #hindinews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:45:17+00:00

Arvind Kejriwal बरी, लेकिन सियासत अभी बाकी है? #arvindkejriwal #delhiliquorcase #delhi #aap #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:44+00:00

Rajasthan News: Jodhpur के बस हादसे में 6 लोगों को मौत #aajtak #shorts #rajasthan #accident #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:55+00:00

Breaking News: क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय टीम से जुड़ेंगे,BCCI ने की पुष्टि | Rinku Singh | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers