Responsive Scrollable Menu

चीनी राज्य परिषद ने हजारों सुझाव और विचार अपनाए

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 2025 में एनपीसी के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और सीपीपीसीसी के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों पर राज्य परिषद विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से संबंधित प्रासंगिक स्थिति से अवगत कराने के लिए एक नियमित ब्रीफिंग आयोजित की।

2025 में, राज्य परिषद के विभिन्न विभागों ने राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों से 8,754 सुझाव और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के सदस्यों से 4,868 प्रस्तावों पर कार्रवाई की, जो कुल सुझावों और प्रस्तावों का क्रमशः 95.6 प्रतिशत और 97.3 प्रतिशत है, और ये सभी कार्य समय पर पूरे किए गए।

इस प्रक्रिया के दौरान, सभी विभागों ने एनपीसी के प्रतिनिधियों से संबंधित नव संशोधित कानून और सीपीपीसीसी के प्रस्तावों पर कार्य करने संबंधी नव संशोधित विनियमों का गहन अध्ययन किया और उन्हें लागू किया। विभिन्न विभागों ने एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों से प्राप्त 4,900 से अधिक सुझावों और विचारों को अपनाया और 2,200 से अधिक संबंधित नीतियां और उपाय जारी किए।

राष्ट्रीय विकास रणनीति को अनुकूलित करने, आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण का समर्थन करने, निवेश को स्थिर करने और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास करने, उच्च गुणवत्ता वाले विकास की गति और जीवंतता को प्रोत्साहित करने और लोगों की आजीविका में मौजूद समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करने के प्रयासों को तेज करने में नई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शी चिनफिंग ने सीपीसी पोलित ब्यूरो के सम्मेलन की अध्यक्षता की

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने शुक्रवार को सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राज्य परिषद द्वारा 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे पूर्णाधिवेशन में समीक्षा के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे और सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

सम्मेलन में कहा गया है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और घरेलू सुधार, विकास व स्थिरता के कठिन कार्य के सामने शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति ने सभी नागरिकों के साथ पार्टी और देश के विकास में नई बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। पांच सालों के प्रयास के बाद 14वीं पंचवर्षीय योजना में निर्धारित मुख्य लक्ष्य और मिशन पूरे हो चुके हैं। चीन की आर्थिक, वैज्ञानिक और व्यापक राष्ट्रीय क्षमता एक नए स्तर पर पहुंच गई है। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के नए मजबूत कदम आगे बढ़े। दूसरे शताब्दी लक्ष्य की ओर नई यात्रा की अच्छी शुरुआत मिली।

सम्मेलन में कहा गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि बुनियादी तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए आधार मजबूत करने और संपूर्ण प्रयास करने के लिए महत्वपूर्ण अवधि है। 15वीं पंचवर्षीय योजना का कार्यान्वयन चीन में उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक व सामाजिक विकास बढ़ाने और समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति के लिए ज्यादा मजबूत आधार तैयार करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन में कहा गया है कि इस साल का सरकारी कार्य बेहतर बनाने के दौरान विकास की नई विचारधारा का पूर्ण कार्यान्वयन करना होगा। अधिक सक्रिय वित्तीय नीति और उचित रूप से ढीली मौद्रिक नीति लागू करने के साथ मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण किया जाना होगा। इसके साथ उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर व्यापक ग्रामीण पुनरोत्थान को बढ़ावा दिया जाना होगा।

सम्मेलन में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दम लगा के हईशा के 11 साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने शेयर किया अपना फेवरेट सीन, जानें क्यों बताया इसे सबसे खास

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की मशहूर फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2015 में आई इस फिल्म को आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इस खास मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म से जुड़ी अपनी … Fri, 27 Feb 2026 23:03:15 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala| Rahul और Priyanka पर Arvind Kejriwal के बयान पर हंगामा क्यों?| Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:34:47+00:00

Pakistan-Afghanistan War Live: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ा जंग | JF-17 | Taliban | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:43:47+00:00

Rinku Singh के पिता की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ #rinkusingh #rinkusinghfather #lastrites #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:34:33+00:00

PM Modi on Trade Deal: 'अब विकसित देश खुद कर रहे ट्रेड डील की पहल'| News18 Rising Bharat Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers