Responsive Scrollable Menu

Mini India: पॉपुलर हैचबैक Mini Cooper S के स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

Mini India: भारत में प्रीमियम कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में मिनी इंडिया (Mini India) ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Mini Cooper S के खास Victory Edition के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह स्पेशल एडिशन लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है।

लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध
Mini Cooper S Victory Edition की बुकिंग ऑफिशियल डीलरशिप पर की जा सकती है। कंपनी इसे खास JCW (John Cooper Works) पैक के साथ पेश कर रही है, जो इसकी स्पोर्टी अपील को और मजबूत बनाता है।

डिजाइन में रेट्रो टच
इस स्पेशल एडिशन के जरिए कंपनी ने 1960 के दशक के मशहूर मोटरस्पोर्ट्स कलर्स को श्रद्धांजलि दी है। कार को आकर्षक चिली रेड पेंट स्कीम में पेश किया गया है। बोनट से लेकर रूफ और रियर तक जाती सफेद ट्रिम स्ट्रिप इसकी स्पोर्टी पहचान को उभारती है। सबसे खास बात है कार के दोनों साइड पर बना सफेद रंग का “52” ग्राफिक, जो 1965 में रेसिंग ट्रैक पर उतरी मूल कार के नंबर को दर्शाता है। यह डिटेल इस एडिशन को कलेक्टर्स के लिए खास बनाती है।

दमदार परफॉर्मेंस
JCW पैक के साथ इसमें 2.0-लीटर का पावरफुल इंजन दिया जाएगा, जो करीब 221 किलोवाट की पावर जेनरेट करने में सक्षम हो सकता है। यह कार महज 5.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद तेज बनाता है।

डिलीवरी कब से होगी?
फिलहाल कंपनी ने डिलीवरी टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगले एक से दो महीनों के भीतर इस स्पेशल एडिशन की डिलीवरी शुरू हो सकती है।

Mini Cooper S Victory Edition उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प साबित हो सकती है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New SUV: एमजी मोटर भारत में एसयूवी सेगमेंट में पेश करेगी नया मॉडल, जानें फीचर्स डिटेल

New MG SUV: भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) जल्द ही एसयूवी सेगमेंट में एक और नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई SUV MG Starlight को भारत में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा?
हाल ही में देखी गई टेस्टिंग यूनिट पूरी तरह से कवर थी, लेकिन इसके ओवरऑल शेप और स्टांस से साफ है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध अन्य MG SUVs की तर्ज पर डिजाइन कर रही है। SUV को ऊंची और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देगा। फ्रंट प्रोफाइल में पतली LED DRLs के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे प्रीमियम अपील देंगे।

इंजन और पावरट्रेन
रिपोर्ट्स के अनुसार MG Starlight को भारत में PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो लगभग 105 हॉर्सपावर और 135 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं, जिससे यह अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी।

लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि MG Starlight को भारतीय बाजार में जुलाई से सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

अगर यह SUV प्रतिस्पर्धी कीमत पर आती है, तो यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh: टीम इंडिया में लौटेंगे रिंकू सिंह, पिता के निधन के बावजूद लिया हिम्मत भरा फैसला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को खेले गए मैच में रिंकू सिंह मैदान पर मौजूद थे. मगर इस मैच के कुछ ही घंटों बाद 27 फरवरी की सुबह उनके पिता का निधन हो गया, जिसके चलते वो टीम को छोड़कर अपने घर लौट गए थे. Fri, 27 Feb 2026 21:47:39 +0530

  Videos
See all

Hubbali में फैक्ट्री में लगी भीषण आग #ytshorts #viral #news #aajtak #hindinews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:45:17+00:00

Breaking News: क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय टीम से जुड़ेंगे,BCCI ने की पुष्टि | Rinku Singh | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:25+00:00

Rajasthan News: Jodhpur के बस हादसे में 6 लोगों को मौत #aajtak #shorts #rajasthan #accident #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:55+00:00

Arvind Kejriwal बरी, लेकिन सियासत अभी बाकी है? #arvindkejriwal #delhiliquorcase #delhi #aap #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:46:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers