Responsive Scrollable Menu

New SUV: एमजी मोटर भारत में एसयूवी सेगमेंट में पेश करेगी नया मॉडल, जानें फीचर्स डिटेल

New MG SUV: भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) जल्द ही एसयूवी सेगमेंट में एक और नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई SUV MG Starlight को भारत में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा?
हाल ही में देखी गई टेस्टिंग यूनिट पूरी तरह से कवर थी, लेकिन इसके ओवरऑल शेप और स्टांस से साफ है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध अन्य MG SUVs की तर्ज पर डिजाइन कर रही है। SUV को ऊंची और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देगा। फ्रंट प्रोफाइल में पतली LED DRLs के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे प्रीमियम अपील देंगे।

इंजन और पावरट्रेन
रिपोर्ट्स के अनुसार MG Starlight को भारत में PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो लगभग 105 हॉर्सपावर और 135 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं, जिससे यह अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी।

लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि MG Starlight को भारतीय बाजार में जुलाई से सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

अगर यह SUV प्रतिस्पर्धी कीमत पर आती है, तो यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Budget Cars: टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ रही हैं ये धांसू किफायती कारें, जानें 5 बेस्ट ऑप्शन

Budget Cars: टर्बो-पेट्रोल इंजन अब भारतीय ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बेहतर परफॉर्मेंस, तेज एक्सीलेरेशन और अच्छी माइलेज के साथ ये इंजन बजट सेगमेंट में भी उपलब्ध हैं। खासकर कॉम्पैक्ट कारों और छोटे SUV सेगमेंट में टर्बो-पेट्रोल विकल्प ज्यादा एफिशिएंट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। यहां हम आपको करीब 7.5 लाख से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में आने वाली पांच किफायती टर्बो-पेट्रोल कारों के बारे में बता रहे हैं।

1. Tata Nexon
Tata Motors की नेक्सॉन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों पर संतुलित परफॉर्मेंस देता है। फैमिली और युवा ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प है।

2. Skoda Kylaq
Skoda Auto की काइलैक में 1.0-लीटर TSI तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। स्मूद पावर डिलीवरी और मजबूत टॉर्क इसकी खासियत है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प इसे बहुमुखी बनाते हैं।

3. Tata Punch (टर्बो)
पंच में 1.2-लीटर iTurbo इंजन दिया गया है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस दमदार है। शहर में आसान ड्राइविंग और बेहतर पावर चाहने वालों के लिए यह उपयुक्त है।

4. Kia Syros (टर्बो)
Kia India की सायरोस 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

5. Nissan Magnite
Nissan Motor India की मैग्नाइट टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव देती है। कम बजट में टर्बो की ताकत चाहने वालों के लिए यह लोकप्रिय विकल्प है।

इन मॉडलों के साथ टर्बो-पेट्रोल सेगमेंट अब पहले से ज्यादा किफायती और आकर्षक हो गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, आखिरी 18 गेंदों में विल जैक्स और रेहान ने पलटा मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में शुक्रवार को इंग्लैंड ने लगभग हारा हुआ मैच जीत लिया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। टीम की जीत के हीरो विल जैक्स और रेहान अहमद रहे, जिन्होंने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों … Fri, 27 Feb 2026 22:50:33 GMT

  Videos
See all

Pakistan-Afghanistan War Live: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिड़ा जंग | JF-17 | Taliban | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:43:47+00:00

Rising Bharat 2026: PM Modi का Congress पर तीखा हमला, "इनके बब्बर शेर जूते लेकर भाग रहे थे" PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:45:03+00:00

News Ki Pathshala| Rahul और Priyanka पर Arvind Kejriwal के बयान पर हंगामा क्यों?| Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:34:47+00:00

PM Modi on Trade Deal: 'अब विकसित देश खुद कर रहे ट्रेड डील की पहल'| News18 Rising Bharat Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers