Responsive Scrollable Menu

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 38.56 हजार तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.91 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई।

इस तरह, सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है। बाजार जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरों की आशंका, कमजोर निवेश मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में मंगलवार को सोना करीब 0.54 प्रतिशत गिरकर 4,016.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.855 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है और सोना मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और आगे की ब्याज दर नीति पर बनी हुई है।

वहीं, वैश्विक कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 656 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,417 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली यह करीब 3,808 रुपए यानी 1.94 प्रतिशत टूटकर 1,91,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,216 रुपए प्रति 10 ग्राम का निम्नतम स्तर छुआ, वहीं चांदी ने 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,91,516 रुपए प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे लो छुआ।

बता दें कि इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब अपना रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। वहीं चांदी जनवरी में 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 38,563 रुपए प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 2,28,532 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शादी और त्योहारी सीजन की मांग कीमतों को कुछ समर्थन दे सकती है, लेकिन फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतक और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता बाजार पर हावी है।

विश्लेषकों के अनुसार एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए 1,43,000 रुपए से 1,43,700 का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) है। यदि सोना इस स्तर के ऊपर टिकता है तो कीमतों में स्थिरता लौट सकती है। वहीं नीचे की ओर 1,40,000 रुपए से 1,41,000 रुपए का क्षेत्र प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है।

वहीं, चांदी के लिए 2 लाख रुपए से 2.02 लाख प्रति किलोग्राम महत्वपूर्ण प्रतिरोध बना हुआ है, जबकि 1.92 लाख रुपए से 1.94 लाख रुपए का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी संकेतक बताते हैं कि बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बाजार में सतर्कता बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND VS NZ: डेरिल मिचेल के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया इतने रनों का बड़ा लक्ष्य

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. जहां, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने पावर प्ले में 58 रन बनाए और फिर 20 ओवर में भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया.

पावर प्ले में बनाए थे 58/1 रन

भारत के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की और अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े. कीवी टीम को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया और पावर प्ले के दूसरे ओवर में टिम सैफर्ट को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. सैफर्ट सिर्फ 2 रन पर ही आउट हो गए. लेकिन, इसके बाद फिन एलेन और डेरिल मिचेल ने अपनी टीम के लिए अहम पार्टनरशिप की.

डेरिल मिचेल और फिन एलेन की पार्टनरशिप

सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. एलेन 25 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नितीश कुमार रेड्डी ने उन्हें चलता कर दिया. एलेन के आउट होने के बाद मिचेल क्रीज पर डटे रहे. दूसरे छोर पर आए ग्लेन फिलिप्स भी 14 गेंद पर 17 रन की पारी खेलकर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए आगे बढ़ रहे डेरिल मिचेल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. चौथे विकेट के लिए मिचेल ने डेवॉन जैकब के साथ मिलकर 75 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर गए. मिचेल आखिर में 52 गेंद पर 89 रनों की पारी खेलकर नाबाद वापस लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. तो वहीं, बेवन ने 23 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके लगाए और 1 छक्का भी लगाया.

भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

भारतीय गेंदबाजों की तीसरे टी-20 मैच में काफी पिटाई हुई है. अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए. जबकि सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक भी विकेट नहीं ले सके. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि मानो कीवी टीम 215 तक का लक्ष्य भारत के सामने खड़ा कर सकती है. लेकिन, आखिरी ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने महज 9 रन देकर कीवी टीम को 200 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस अवॉर्ड के हकदार हो...'

Continue reading on the app

  Sports

WPL Auction 2027 LIVE: 8.15 करोड़, 27 स्लॉट और 5 टीमें, देखें WPL 2027 ऑक्शन से जुड़ी पल-पल का अपडेट

महिला प्रीमियर लीग 2027 नीलामी लाइव: WPL 2027 के लिए आज ऑक्शन है. ऑक्शन का आयजोन कोच्ची में किया जा रहा है. इस ऑक्शन में कुल पांच टीमें 27 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. ऑक्शन टेबल पर यूपी वारियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ बैठेगी और वह कुल 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. Wed, 28 Oct 2026 16:08:27 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On SIR | चुनाव के फॉर्म 6 पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब! #shorts #sir #sc #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:11:14+00:00

Shobhinaw Satyaa ने बताया Hanuman Ansh के बाद कैसे बरस रही कृपा। Rashtra Sarvopari #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:11:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers