Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर पर अजिंक्य रहाणे का बयान:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही। वैभव को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए। रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी थी। रहाणे बोले- वैभव पर काफी बातें हो रही रहाणे ने कहा कि वह वैभव पर दबाव नहीं डालना चाहते क्योंकि लोग पहले ही उनके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- IPL में 4-5 ओवर में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह अलग चुनौती है। वैभव डेब्यू सीरीज में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर सके। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी के सामने उन्हें काफी परेशानी हुई। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बने वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक की पारियों में 14, 13, 15, 50, 20 और 81 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाया, दूसरे मैच में 20 रन बनाए और आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। पहली बार टॉप-50 रैंकिंग में पहुंचे ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं।

Continue reading on the app

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:भारत के आयुष शेट्टी का सामना वर्ल्ड चैंपियन से होगा; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी किया। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली है। पहले दौर में भारत के आयुष शेट्टी वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड चीन के शी यू क्वी से खेलेंगे। शी यू क्वी ने एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में आयुष शेट्टी को हराया था। पुरुष और महिला एकल में 64-64 खिलाड़ियों का ड्रॉ है। तीनों युगल स्पर्धाओं में 48-48 जोड़ियां हिस्सा लेंगी। भारतीय कोच गोपीचंद बोले- भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा भारत के हेड कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि भारतीय टीम कई इवेंट्स में मजबूत स्थिति में है। टीम का लक्ष्य कम से कम कुछ इवेंट में पोडियम फिनिश करना है। गोपीचंद ने कहा, ‘भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा दिख रहा है। सबसे बड़ा पहला मुकाबला शी यू क्वी और आयुष शेट्टी के बीच है।’ उन्होंने कहा- ‘मेरा मानना है कि आयुष बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके आक्रामक खेल को देखते हुए पहले दौर में शी से खेलना बाद के मुकाबले से बेहतर है। अगर वह यह मैच जीतते हैं तो उनके लिए ड्रॉ खुल सकता है।’ विमेंस सिंगल्स में भी शुरुआती मैच कठिन विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड कोरिया की आन से यंग अपने अभियान की शुरुआत बुल्गारिया की कालोयाना नलबांतोवा के खिलाफ करेंगी। 2023 की वर्ल्ड चैंपियन आन से यंग के क्वार्टर में मिया ब्लिखफेल्ट, 5वीं वरीयता प्राप्त हान यू और हमवतन किम गा यून भी हैं। तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी को पहले दौर में बेईवेन झांग जैसी कठिन प्रतिद्वंद्वी मिली हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची का मुकाबला गुयेन थ्यू लिन्ह से होगा। मेंस सिंगल्स में कई रोमांचक मुकाबले होंगे पहले दौर में कई मुकाबलों पर नजर रहेगी। 2021 के वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू का सामना ब्रायन यांग से होगा। क्रिस्टो पोपोव का मुकाबला केंटा निशिमोटो, वेंग होंग यांग का युशी तनाका और 2023 के उपविजेता कोदाई नाराओका का ची यू जेन से होगा। युगल वर्ग में शीर्ष जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिली तीनों युगल स्पर्धाओं की सभी 16 वरीय जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिला है। पुरुष युगल के मौजूदा विश्व चैंपियन किम वोन हो और सियो सियुंग जे दूसरे दौर में क्रिस्टो पोपोव/टोमा जूनियर पोपोव या ताकुमी नोमुरा/यूइची शिमोगामी की जोड़ी से भिड़ेंगे। महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त लियू शेंग शू और तान निंग के क्वार्टर में गैब्रिएला स्टोएवा/स्टेफानी स्टोएवा तथा छठी वरीयता प्राप्त किम ह्ये जियोंग/कोंग ही योंग की जोड़ियां हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Praggnanandhaa Wins GCT Title: आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास! सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता, मिला इतना पैसा

Grand Chess Tour 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. Fri, 07 Aug 2026 08:26:04 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Died News LIVE: ऐसे पलटी Abaan Ahmed की गाड़ी! | Breaking | UP | Jhansi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:50+00:00

Mohan Bhagwat/: 'Gen Z की शिकायत जायज़ है' मोहन भागवत | #viral #viralvideo #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers