Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:भारत के आयुष शेट्टी का सामना वर्ल्ड चैंपियन से होगा; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी किया। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली है। पहले दौर में भारत के आयुष शेट्टी वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड चीन के शी यू क्वी से खेलेंगे। शी यू क्वी ने एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में आयुष शेट्टी को हराया था। पुरुष और महिला एकल में 64-64 खिलाड़ियों का ड्रॉ है। तीनों युगल स्पर्धाओं में 48-48 जोड़ियां हिस्सा लेंगी। भारतीय कोच गोपीचंद बोले- भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा भारत के हेड कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि भारतीय टीम कई इवेंट्स में मजबूत स्थिति में है। टीम का लक्ष्य कम से कम कुछ इवेंट में पोडियम फिनिश करना है। गोपीचंद ने कहा, ‘भारतीय नजरिए से ड्रॉ अच्छा दिख रहा है। सबसे बड़ा पहला मुकाबला शी यू क्वी और आयुष शेट्टी के बीच है।’ उन्होंने कहा- ‘मेरा मानना है कि आयुष बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके आक्रामक खेल को देखते हुए पहले दौर में शी से खेलना बाद के मुकाबले से बेहतर है। अगर वह यह मैच जीतते हैं तो उनके लिए ड्रॉ खुल सकता है।’ विमेंस सिंगल्स में भी शुरुआती मैच कठिन विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड कोरिया की आन से यंग अपने अभियान की शुरुआत बुल्गारिया की कालोयाना नलबांतोवा के खिलाफ करेंगी। 2023 की वर्ल्ड चैंपियन आन से यंग के क्वार्टर में मिया ब्लिखफेल्ट, 5वीं वरीयता प्राप्त हान यू और हमवतन किम गा यून भी हैं। तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी को पहले दौर में बेईवेन झांग जैसी कठिन प्रतिद्वंद्वी मिली हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची का मुकाबला गुयेन थ्यू लिन्ह से होगा। मेंस सिंगल्स में कई रोमांचक मुकाबले होंगे पहले दौर में कई मुकाबलों पर नजर रहेगी। 2021 के वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू का सामना ब्रायन यांग से होगा। क्रिस्टो पोपोव का मुकाबला केंटा निशिमोटो, वेंग होंग यांग का युशी तनाका और 2023 के उपविजेता कोदाई नाराओका का ची यू जेन से होगा। युगल वर्ग में शीर्ष जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिली तीनों युगल स्पर्धाओं की सभी 16 वरीय जोड़ियों को पहले दौर में बाय मिला है। पुरुष युगल के मौजूदा विश्व चैंपियन किम वोन हो और सियो सियुंग जे दूसरे दौर में क्रिस्टो पोपोव/टोमा जूनियर पोपोव या ताकुमी नोमुरा/यूइची शिमोगामी की जोड़ी से भिड़ेंगे। महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त लियू शेंग शू और तान निंग के क्वार्टर में गैब्रिएला स्टोएवा/स्टेफानी स्टोएवा तथा छठी वरीयता प्राप्त किम ह्ये जियोंग/कोंग ही योंग की जोड़ियां हैं।

Continue reading on the app

इन 6 लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक के साथ इस हरियाली तीज पर श्रृंगार होगा बेहद खास!

कोई भी मेकअप लुक एक अच्छे लिपस्टिक के बिना पूरा नहीं होता, तो इस बार तीज लुक कंप्लीट करने में लिपस्टिक के ये 6 शेड्स आपकी मदद करेंगे। ये

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी? पठान ने कहा था हुक्का बनाने, अजिंक्य रहाणे ने किया नया खुलासा

Ajinkya Rahane MS Dhoni: अपनी प्लानिंग और सटीक रणनीति के लिए मशहूर एमएस धोनी को पता था कि अपने टीममेट्स का कैसे ध्यान रखना है. अजिंक्य रहाणे ने भी बताया कि कैसे धोनी मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को सहज महसूस करवाते थे. धोनी की ओपन डोर पॉलिसी की तारीफ तो कई बार हो चुकी है. Fri, 7 Aug 2026 08:16:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest Live : Ranchi जाएंगे राहुल गांधी ? | Hemant Soren | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:43+00:00

Jharkhand प्रदर्शन पर BJP विधायकMaithili Thakur का बड़ा बयान, सरकार से की वार्ता की मांग | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers