Responsive Scrollable Menu

Health Alert: ऑफिस का AC बन सकता है आंखों का दुश्मन, Dry Eye Syndrome का खतरा!

धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और गर्मी का एहसास भी होने लगा है। ऑफिस में भी एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है। ज्यादातर लोग ऑफिस में लंबे समय तक AC में बैठने लगे हैं, तो इससे कई लोगों को आंखों में जलन, चुभन और सूखापन महसूस होने लगता है। वैसे यह समस्या काफी आम है, हालाकिं इसे अक्सप नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वरना आगे चलकर ड्राई आई सिंड्रोम की परेशानी होने लगती है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं, जिनको समझना काफी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं एसी में घंटों बैठने से क्या होता है।

AC कमरे की नमी कम कर देता है कम

एसी चलने का सबसे अधिक असर कमरे की नमी पर दिखाई देता है। एयर कंडीशनर वातावरण की अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे हवा शुष्क हो जाती है। जब हवा में नमी कम हो जाती है, तो आंखों की सतह पर मौजूद आंसुओं की परत जल्दी सूखने लगती है। यही आंसू आंखों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं। इनके तेजी से सूख जाने पर आंखों में रूखापन, जलन और असहजता महसूस होने लगती है।

एसी वाले वातावरण में लगातार बैठने पर ठंडी और ड्राई हवा आंखों पर सीधे असर डालती है। खासकर अगर आप सीधे एसी के नीचे या वेंट के सामने बैठी हैं, तो हवा का प्रवाह आंखों की नमी को और भी तेजी से कम करता है। जिससे आपकी आंखों में जलन, रेडनेस और कभी-कभी धुंधला दिखना भी शुरु हो सकता है। 

ज्यादा स्क्रीन टाइम करता है कंडीशन को खराब

यह समस्या ऑफिस में कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन का लगातार इस्तेमाल से बढ़ सकता है। स्क्रीन देखते समय हमारी पलकें सामान्य से कम झपकती हैं, जिससे आंखों में आंसू बनने और फैलने की प्रक्रिया बाधित होती है। वहीं, एसी की सूखी हवा और कम ब्लिंक करना मिलकर आंखों को और भी ज्यादा ड्राई बना देता है, जिसके कारण से जलन और भारीपन महसूस हो सकता है।

बंद कमरों में एलर्जन का असर

आमतौर पर एसी वाले ऑफिस में हवा का नेचुरल सर्कुलेशन कम होता है। जिससे धूल, एलर्जन और छोटे कण हवा में घूमते रहते हैं, जो आंखों में जाकर जलन और खुजली उत्पन्न कर देते हैं। जिन लोगों को पहले से एलर्जी या ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है।

किन लोगों को खतरा रहता है

- लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने पर

- कॉन्टैक्ट लेंस यूजर्स

- एलर्जी व साइनस वाले लोग

- पहले से ड्राई आई सिंड्रोम से परेशान लोग

- 30+ उम्र के बाद महिलाएं (हार्मोनल कारणों से)

नजरअंदाज करने पर क्या हो सकता है?

यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या आगे चलकर क्रॉनिक ड्राई आई सिंड्रोम का रूप ले सकती है। इसके कारण नजर धुंधली होने लगती है, आंखों में लगातार दर्द बना रह सकता है और तेज रोशनी से परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, आंखों में बार-बार संक्रमण होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

किस तरह से पहचाने कि एसी आंखों को नुकसान पहुंचा रही है?

- ऑफिस में ज्यादा जलन, घर में कम

- आंखों में रेत जैसा एहसास

- स्क्रीन देखते समय भारीपन

- बार-बार आंखें मलने का मन करना

Continue reading on the app

Gold- Silver Price: भारत में सोना ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 3% से ज्यादा उछली

Gold- Silver Price: कायनात चैनवाला के अनुसार, पिछले सेशन में बुलियन की कीमतें मामूली बढ़त के साथ बंद हुई क्योंकि जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम में कमी और लंबे समय तक US इंटरेस्ट रेट के ज़्यादा रहने की उम्मीदों ने सेंटिमेंट पर असर डाला

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने ज़िम्बाब्वे को हराया: हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक से मजबूत वापसी

टी20 विश्व कप में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराकर शानदार वापसी की है. हार्दिक पांड्या (50) और अभिषेक शर्मा (55) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 256 रन बनाए. इस जीत से टीम का नेट रन रेट सुधरा है, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ी हैं. हालांकि, टीम की गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता है, विशेषकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी मैच के लिए. Fri, 27 Feb 2026 15:31:52 +0530

  Videos
See all

केजरीवाल की रिहाई, कांग्रेस का पारा हाई I Delhi Liquor Policy Case IArvind Kejriwal | Manish Sisodia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:11:25+00:00

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में केजरीवाल, सिसोदिया अदालत से बरी। AAP | Rouse Avenue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:07:39+00:00

Pakistan Vs Taliban War: तालिबान से डरकर पाकिस्तान ने अपनी पोस्ट छोड़ी । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:01:38+00:00

Moga में ड्रोन से आ रहे थे हथियार! पाकिस्तान कनेक्शन वाला इंटरनेशनल गैंग बेनकाब | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers