Responsive Scrollable Menu

WhatsApp New Rule: अब बिना SIM के नहीं चलेगा वॉट्सऐप, DOT ने जारी किए दिशा निर्देश; 1 मार्च से लागू होगा ये नियम

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि SIM बाइंडिंग नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. 1 मार्च 2026 से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा. इसके बाद अगर आपके मोबाइल में रजिस्टर्ड सिम कार्ड मौजूद नहीं होगा, तो WhatsApp, Telegram, Signal, ShareChat, Snapchat, JioChat और Josh जैसे मैसेजिंग ऐप्स काम नहीं करेंगे.

क्या है SIM बाइंडिंग?

SIM बाइंडिंग एक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें आपका मैसेजिंग ऐप आपके फिजिकल सिम कार्ड से जुड़ जाता है. यानी ऐप तभी खुलेगा, जब वही सिम कार्ड उसी फोन में लगा होगा, जिससे नंबर रजिस्टर्ड है. अगर सिम निकाल दिया गया या किसी दूसरे फोन में लगाया गया, तो ऐप काम करना बंद कर सकता है. यहां तक कि कंप्यूटर पर लॉग इन किया गया WhatsApp भी 6 घंटे में अपने आप लॉग आउट हो जाएगा.

सरकार ने डेडलाइन क्यों नहीं बढ़ाई?

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए यह कदम उठा रही है. इसलिए डेडलाइन बढ़ाने पर कोई विचार नहीं है. सरकार का मानना है कि इससे ऑनलाइन ठगी और फर्जी अकाउंट पर लगाम लगेगी.

यह भी पढ़ें- Income Tax Portal पर पासवर्ड रिसेट कैसे करें? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

यूजर्स और कंपनियों को क्या करना होगा?

यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला सिम उसी फोन में लगा हो, जिसमें वे ऐप चला रहे हैं. कंपनियों को 120 दिनों के अंदर नियमों के पालन की रिपोर्ट देनी होगी. अगर किसी कंपनी ने नियमों का पालन नहीं किया, तो Telecommunication Act 2023 और अन्य साइबर सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

यह भी पढ़ें- होली से पहले किसानों को तोहफा! जानें कब मिलेगी 22वीं किस्त की अगली मदद

Continue reading on the app

Holi 2026: बनारस की गलियों में मनाएं होली, घाट-घाट पर खेले रंग, जानें कैसे प्लान करें ट्रिप

Holi 2026: बनारस उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है. होली हो या दीवाली, इस शहर में हर त्योहार पर अलग धूम होती है. काशी की होली भी पूरे देश में मशहूर है. होली के समय यहां और भी ज्यादा रंगीन और जीवंत माहौल होता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल काशी में होली मनाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे बेहतर और कुछ नहीं होगा. यहां सिर्फ रंगों की होली नहीं होती, बल्कि गाना-बजाना, भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं का भी संगम देखने को मिलता है. कहते हैं जीवनकाल में एक बार आपको होली मनाने काशी जरूर जाना चाहिए. अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो ट्रिप का पूरा ट्रैवल गाइड हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं.

बनारस कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली-नोएडा से बनारस जा रहे हैं तो बस या रेलवे मार्ग का चुनाव कर सकते हैं. काशी रेलवे स्टेशन बनारस से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं. बस आपको आनंद विहार, मयूर विहार एक्सटेंशन और कई बस पॉइंट्स है, जहां से बस पकड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

बनारस में पहला दिन

यहां पर पहले दिन गंगा घाट को एक्सप्लोर कर सकते हैं. सूर्योदय से पहले गंगा किनारे टहल सकते हैं और बोट राइडिंग कर सकते हैं. दोपहर के समय यहां के मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. आप काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.

बनारस में दूसरा दिन

दूसरे दिन होली की मस्ती और बनारस की गलियों में छिपे जायकों का स्वाद लें. होली पर यहां सिर्फ रंगों की होली नहीं होती है बल्कि लोक परंपराएं और भक्ती भी देखने को मिलती है. आप यहां स्थानीय लोगों के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं. शाम को यहां लोकल मार्केट घूमे और अलग-अलग काउंटर्स पर वाराणसी की मशहूर स्ट्रीट फूड्स को एंजॉय कर सकते हैं.

बनारस में तीसरे दिन क्या करें?

बनारस में तीसरे दिन आप शहर से थोड़ी दूर पर स्थित सारनाथ घूमने जा सकते हैं. यहां भगवान बुद्ध ने उपदेश दिए थे. इसके बाद आप वापस शहर आकर यहां के कैफेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आप रिलैक्स कर सकते हैं और शहर की रफ्तार से दूर दिल-दिमाग को शांति प्रदान कर सकते हैं. आप तीसरे दिन गंगा आरती देखकर भक्ति में लीन हो सकते हैं. गंगा के खूबसूरत घाटों को अपने कैमरे में कैद करना न भूलें.

कुछ जरूरी टिप्स

बता दें कि होली के मौके पर बनारस के होटेल फुल हो जाते हैं. इसलिए, अपने लिए होटेल पहले से बुक कर लें. घूमते समय अपने सामान ध्यान रखें. यहां अक्सर चोरी होने की घटनाएं होती रहती है. आप चाहे तो एक लोकल गाइड भी बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: 3 या 4 मार्च, कब है रंगो वाली होली? नोट कर लें होलिका दहन की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Continue reading on the app

  Sports

बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, ईडन गार्डन्स में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND vs WI Super 8s T20 WC Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ईडन गार्डन्स की पिच कैसी है.इस पिच पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. Fri, 27 Feb 2026 20:21:24 +0530

  Videos
See all

Rising Bharat Summit 2026 : राइजिंग भारत समिट में पहुंचे PM मोदी | #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:08:11+00:00

जज ने कब कहा.. केजरीवाल कट्टर ईमानदार है | Shorts | Kejriwal | Delhi Liquor Scam Case | Ajay Alok #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:12:26+00:00

सत्यमेव जयते! शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, फूट-फूटकर रो पड़े Arvind Kejriwal! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:09:06+00:00

अजय आलोक ने ले लिए केजरीवाल के मजे ! | Shorts | Kejriwal | Delhi Liquor Scam Case | BJP | Ajay Alok #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T15:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers