Responsive Scrollable Menu

ग्लोबल स्टार बनने की तैयारी में कंगना रनौत, हॉलीवुड से मिले कई ऑफर्स, बॉलीवुड 'क्वीन' ने खुद किया कन्फर्म

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 के मंच पर बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनौत ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. लंबे समय से चर्चा थी कि वह हॉरर-ड्रामा 'ब्लेस्ड बी द इविल' से हॉलीवुड में कदम रखेंगी. समिट के दौरान कंगना ने पुष्टि की है कि उनके पास इन दिनों कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स हैं और वह फिलहाल कुछ स्क्रिप्ट्स पर गौर कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी दिलचस्पी के हिसाब से ही इन पर फैसला लेंगी.

Continue reading on the app

दिल्ली आबकारी नीति केस में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, पहले के बयानों पर बदले सुर

दिल्ली की राजनीति में हलचल मचाने वाले आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखना जरूरी है और जब अदालत …

Continue reading on the app

  Sports

नई बैटिंग पोजीशन पर Tilak Varma का धमाका, बोले- Team India के लिए किसी भी नंबर पर तैयार

चेन्नई में खेले गए अहम मुकाबले में तिलक वर्मा ने आखिरकार वह पारी खेली जिसका इंतजार टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को था। भारत ने सुपर 8 चरण में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं, और इस जीत में तिलक की छोटी लेकिन विस्फोटक पारी ने बड़ा अंतर पैदा किया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया था। संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किए जाने के बाद तिलक को उनके सामान्य नंबर 3 की जगह नंबर 6 पर भेजा गया। बता दें कि इससे पहले टूर्नामेंट में उनके स्कोर 25, 25, 25, 31 और 1 रहे थे और स्ट्राइक रेट भी 120 से नीचे था, जिसके चलते उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे थे।

लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ तस्वीर बदल गई। चेपॉक में खेले गए इस मैच में तिलक ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोक दिए। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए और 275 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी और हार्दिक पांड्या के बीच 31 गेंदों में 84 रन की साझेदारी ने भारत को 256/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद तिलक ने साफ कहा कि वह टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं और भारतीय टीम के लिए भी जहां जरूरत पड़ी, वहां खुद को ढाला है। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे थे और सही समय पर यह मौका मिला है।

इस जीत से भारत का नेट रन रेट बेहतर हुआ है और अब समीकरण साफ है। सुपर 8 का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा, जिसे जीतना भारत के लिए अनिवार्य है। हार की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर होना तय होगा, जबकि जीत सीधे सेमीफाइनल का रास्ता खोल देगी।

तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ तेज रन बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि दबाव के क्षण में भूमिका बदलने के बावजूद वह मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते है।
Fri, 27 Feb 2026 21:21:30 +0530

  Videos
See all

Rising Bharat Summit 2026 : ‘इनके बब्बर शेर जूते खा कर भाग रहे थे’ | #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:05:24+00:00

कपड़े नहीं Vijay-Rashmika की जूलरी के चर्चे | #vijayrashmika #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:06:01+00:00

Share Market में बड़ी गिरावट, 5 लाख करोड़ स्वाहा | #sharemarket #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:02:38+00:00

Khabardar Full: आसान भाषा में समझिए Arvind Kejriwal-Manish Sisodia पर पूरा फैसला क्या है?| CBI | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:02:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers