मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं. सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है.
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन के अनुसार भारत की आर्थिक रफ्तार मजबूत बनी हुई है. FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 77.4% किया गया है, जबकि मजबूत घरेलू मांग और निवेश से अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को खेले गए मैच में रिंकू सिंह मैदान पर मौजूद थे. मगर इस मैच के कुछ ही घंटों बाद 27 फरवरी की सुबह उनके पिता का निधन हो गया, जिसके चलते वो टीम को छोड़कर अपने घर लौट गए थे. Fri, 27 Feb 2026 21:47:39 +0530