Responsive Scrollable Menu

मेसी का खुलासा- स्पेन से खेलने का ऑफर ठुकराया:अंग्रेजी न सीख पाने का आज भी मलाल, बोले- भाषा की कमी से कई बड़े लोगों से खुलकर बात नहीं कर सका

अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की है। एक मैक्सिकन पॉडकास्ट के दौरान मेसी ने स्वीकार किया कि बचपन में अंग्रेजी न सीख पाना उन्हें अब भी खलता है। 38 वर्षीय मेसी ने कहा, ‘मुझे कई बातों का अफसोस है, लेकिन बचपन में अंग्रेजी न सीखना सबसे बड़ा पछतावा है। मेरे पास समय था, मैं पढ़ सकता था। करियर के दौरान मुझे दुनिया की कई बड़ी और प्रभावी हस्तियों से मिलने का मौका मिला, लेकिन भाषा की कमी के कारण मैं उनसे खुलकर संवाद नहीं कर सका। मैं ऐसे पलों में खुद को आधा अनजान महसूस करता था। अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी के लिए खेल रहे मेसी अब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और तैयारी के महत्व के बारे में लगातार समझाते हैं। मेसी 13 साल की उम्र में अपने शहर रोसारियो से स्पेन पहुंचे और बार्सिलोना की प्रसिद्ध एकेडमी ला मासिया से जुड़े। उन्होंने भावुक होकर याद किया, ‘पूरा मोहल्ला हमें एयरपोर्ट छोड़ने आया था। वे लियो मेसी को नहीं, बल्कि मेसी परिवार को विदा कर रहे थे।’ स्पेन में उनका पहला साल बहुत कठिन था। ट्रांसफर नियमों के कारण वे छह महीने तक नहीं खेल पाए और जब खेलने का मौका मिला, तो चोटिल होकर 3 महीने के लिए बाहर हो गए थे। स्पेन में पले-बढ़े और पूरा क्लब करियर वहीं बनाने के कारण मेसी के पास स्पेन की नेशनल टीम से खेलने का विकल्प भी था। उस समय स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने उन्हें मनाने की कोशिश की। लेकिन मेसी ने साफ किया कि उनके मन में कभी भ्रम नहीं था। उनका दिल हमेशा अर्जेंटीना के साथ था। करियर के कठिन दौर में जब अर्जेंटीना बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल हार रहा था, तब कुछ आलोचकों ने सवाल उठाए थे कि शायद स्पेन के साथ खेलते तो मेसी ज्यादा ट्रॉफी जीतते। लेकिन मेसी ने फैसले पर कभी पछतावा नहीं किया। आठ बार बैलेन डि’ओर जीत चुके मेसी ने स्वीकारा कि भले ही उन्होंने फुटबॉल में इतना कुछ हासिल किया, लेकिन सीखने व बेहतर बनने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती। रास्ते में कई अनुभव और सबक मिलते हैं, जो इंसान को बनाते हैं। मैंने एंटोनेला को बार्सिलोना में डिनर के दौरान प्रपोज किया था। हम कई साल से साथ थे और हमारे दो बच्चे भी थे। यह अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि स्वाभाविक कदम था। यह थोड़ा फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में था।

Continue reading on the app

Sim Binding Rules: 1 मार्च से बदल जाएंगे WhatsApp चलाने के नियम, सरकार ने इन एप्लीकेशन्स पर भी बरती सख्ती, जानिए अब क्या होगी परेशानी

Sim Binding Rules: 1 मार्च से वॉट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल में सक्रिय सिम कार्ड होना जरूरी होगा। नए 'सिम-बाइंडिंग' नियम के तहत बिना सिम कार्ड के ये ऐप्स काम नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

क्या अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? पिता के निधन के बाद पहुंचे घर, BCCI ने दिया अपडेट

BCCI Update on Rinku Singh: बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. 27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता का कैंसर के चलते निधन हो गया, जिसके बाद वह घर लौट गए. Fri, 27 Feb 2026 15:11:22 +0530

  Videos
See all

Delhi Liquor Policy Case में बरी हुए Arvind Kejriwal.. Pawan Khera ने ये क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:38:47+00:00

Delhi Liquor Scam Update: शराब घोटाले में बरी होने पर मनीष सिसोदिया ने क्या कहा? | Manish Sisodia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:33:53+00:00

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप का बड़ा खुलासा! #avimukteshwaranand #fir #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:45:01+00:00

Pakistan Afghanistan War: पाक-अफगान युद्ध पर बहुत बड़ी खबर! | Breaking |Pak Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers