Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: आज दोपहर में कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. इस मैच को अगर श्रेयस अय्यर एंड जीतने में कामयाब हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. वहीं, दूसरी ओर कीवी टीम है, जो हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. जीत किसी की भी हो, फैंस को एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा आज मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जा रहा है. ये मैच शुरुआती दोनों टी-20 मैचों की ही तरह लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. तो वहीं, भारतीय समयानुसार, मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS NZ: कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

IND VS NZ के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. भारत में सोनी 3 और सोनी 1 पर इस मैच का टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा.

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाने वाला है, जहां आप फ्री डिश टीवी पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

IND VS NZ:  पिच रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है. यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा और गेंद की स्विंग से फायदा मिल सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने की भूमिका निभा सकते हैं.

IND VS NZ: हेड टू हेड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम ने 11 मैचों में बाजी मारी है और एक मैच टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 4 मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 और मेजबान कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है.

ये भी पढ़ें: कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका VS ऑस्ट्रेलिया केपटाउन टेस्ट? जानिए भारतीय फैंस कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Continue reading on the app

'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026' का आज होगा उद्घाटन, 150 'डीप-टेक' स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे।

27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आएंगे। वे उभरती हुई तकनीकों और भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (इनोवेशन) से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

इस कॉन्क्लेव में 12 मुख्य विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, ऊर्जा, क्लाइमेट साइंस और महासागर अनुसंधान (ओशन रिसर्च) शामिल हैं।

चर्चाओं का मुख्य केंद्र अनुसंधान प्राथमिकताओं को तय करना, राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करना और वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक, वास्तविक दुनिया के समाधानों में बदलना होगा।

इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती हुई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां वे अत्याधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित उपयोगों के बारे में बताएंगे।

ग्लोबल कनेक्ट नेटवर्किंग इवेंट नाम की एक नई पहल के तहत, भारत और विदेशों से शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के 300 से अधिक आमंत्रित प्रतिभागी एक साथ आएंगे। यह मंच अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारियों, उद्योग-शिक्षा सहयोग और नवाचारों को प्रयोगशालाओं से बाजार तक पहुंचाने के रास्तों पर विचार करने का अवसर प्रदान करेगा।

इस कॉन्क्लेव के हिस्से के रूप में इसरो भी उभरती हुई तकनीकों का प्रदर्शन करेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी. नारायणन ने एक पूर्व-कार्यक्रम (कर्टेन-रेजर इवेंट) में बताया कि इसरो की प्रदर्शनी में अगली पीढ़ी के हैवी-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल का मॉडल रखा जाएगा। यह लॉन्च व्हीकल 30,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाले पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में पहुंचाने में सक्षम होगा। इस कार्यक्रम में चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिनका उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है।

यह सम्मेलन एक राष्ट्रीय मंच है, जिसे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। ईएसटीआईसी 2026 का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विजन को समर्थन देते हुए भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की 29 महीनों की बादशाहत होगी खत्म या 10 साल बाद साउथ अफ्रीका बनेगा नंबर 1? केप टाउन में फैसला

South Africa vs Australia: केप टाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज डिसाइडर है. ये मुकाबला टेस्ट में नंबर 1 के तमगे के लिहाज से बेहद अहम है. Tue, 27 Oct 2026 08:33:16 +0530

  Videos
See all

India Bloc Rally: 'इंडिया' ब्लॉक की मेगा रैली पर छाया 'संकट' | Ramlila Maidan | Mallikarjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T02:52:44+00:00

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, एक साथ 3 की हत्या | Parking Dispute #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T03:07:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers