Responsive Scrollable Menu

वृंदावन में बांके बिहारी जी को लगा रंग और गुलाल:प्रसाद लूटने के लिए भक्तों में मची होड़, श्रद्धालु बोले- आज ब्रज में होली रे रसिया

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी मंदिर जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। सुबह-सुबह पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। इसे पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी के जयकारों से माहौल झूम उठा। अबीर से सराबोर भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। फिर बाहर आकर हवा में रंग और अबीर उड़ाए। एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान वृंदावन की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा है। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूम रहे हैं। 'आज ब्रज में होली रे रसिया' गाने पर नाच रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर आए हैं। उनके साथ महिलाएं भी हैं। श्रद्धालु राधे-राधे बोलते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे हैं। थोड़ी देर बाद राधा वल्लभ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण का डोला निकलेगा। बग्गी पर सवार होकर भगवान राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में जगह-जगह होली खेलेंगे। माना जा रहा है कि करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचेंगे। इससे पहले, गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में लठमार होली खेली गई थी। सबसे पहले तस्वीरें- वृंदावन की होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

नंदगांव की लट्ठमार होली शुरू, कृष्ण-बलदाऊ के आंगन से लट्ठमार चौक तक, आखिर कैसे सजे रंग और रिवाज?

नंदगांव की लट्ठमार होली में बरसाना के हुरियारे, नंदगांव की हुरियारिनें लट्ठ से स्वागत करती हैं. टेसू के फूलों का रंग, ढोल-नगाड़े और रसिया इसे खास बनाते हैं. देश-विदेश से लोग आते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs ENG: जैक्स-रेहान ने इंग्लैंड को दिलाई जीत, न्यूजीलैंड को लगा झटका, पाकिस्तान को मिली उम्मीद

इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के तीनों मैच जीतकर ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल किया और दूसरे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. Fri, 27 Feb 2026 22:29:41 +0530

  Videos
See all

झूठी शिकायतों और फर्जी मुकदमों पर Supreme Court चिंतित, केंद्र सरकार को नोटिस जारी |Ashwini Upadhyay #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:06:02+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: शराब घोटाले में केजरीवाल को सबसे बड़ी राहत ! #arvindkejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:10:11+00:00

Avimukteshwaranand News: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया, अरविंद केजरीवाल हुए बरी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:10:00+00:00

Allahabad HC on Shankaracharya: यौन शोषण और गिरफ्तारी पर बड़ा फैसला, क्या हुआ वकीलों ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers