Responsive Scrollable Menu

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव काफी बढ़ गया है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया है कि अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जवाबी हमले किए, जिसमें कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 19 पोस्ट के साथ दो बेस पर कब्जा कर लिया गया।

बता दें, इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था, जिसके जवाब में अफगान की तालिबानी सरकार ने यह कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले गुरुवार रात को अफगान इलाके में पाकिस्तान के हमलों के जवाब में हुए, जिसमें औरतें और बच्चे मारे गए थे। अफगान सेना के जवाबी ऑपरेशन में डूरंड लाइन के पार, पूरब और दक्षिण-पूर्व दिशाओं में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की चौकियों को निशाना बनाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि इन ऑपरेशन के दौरान, अफगान सेना ने दो पाकिस्तानी सैन्य बेस और 19 चौकियों को तबाह कर दिया, जिससे सैनिकों को चार और चौकियों से भागना पड़ा। देर रात करीब चार घंटे तक यह लड़ाई जारी रही, जिसमें 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई सैनिकों को जिंदा कब्जे में ले लिया गया और कई पाक सैनिक भागने में कामयाब रहे।

मंत्रालय ने कहा, “इन ऑपरेशन में, अफगान सेना ने दर्जनों हल्के और भारी हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री सप्लाई जब्त कर लीं। इसके अलावा, एक दुश्मन टैंक को तबाह कर दिया गया और एक बड़ी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट गाड़ी पर भी कब्जा कर लिया गया।”

अफगानी मंत्रालय ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 8 अफगान सैनिक मारे गए और 11 दूसरे घायल हो गए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में एक रिफ्यूजी कैंप पर पाकिस्तानी सेना के मिसाइल हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 13 अफगान नागरिक घायल हो गए।

तालिबान ने हाल ही में अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक के लिए पाकिस्तान की आलोचना की और इसे शर्मनाक कृत्य बताया। इसके साथ ही तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य जवाब की चेतावनी दी थी। इस दौरान अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि इस्लामाबाद ने उग्रवादियों के बजाय आम लोगों को टारगेट किया।

अल अरबिया इंग्लिश को दिए एक इंटरव्यू में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, जाहिर है, यह एक मिलिट्री जवाब होगा, लेकिन इसकी डिटेल्स कॉन्फिडेंशियल हैं और मैं और नहीं बता सकता। पाकिस्तान को उसके शर्मनाक काम के लिए जवाब मिलना चाहिए।

इससे पहले 22 फरवरी को, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी सैन्य शासन पर नंगरहार और पक्तिका प्रांतों के अलग-अलग रिहायशी इलाकों में जानलेवा एयरस्ट्राइक करने का आरोप लगाया था, जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, अपनी कार्रवाई को लेकर इस्लामाबाद ने दावा किया कि वह पाकिस्तान में हमले कर रहे मिलिटेंट ग्रुप्स को टारगेट कर रहा था।

मुजाहिद ने कहा कि नंगरहार में 22 लोगों के एक परिवार पर हमला हुआ, जिसमें 17 लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। उन्होंने कहा कि एक स्कूल पर हमला होने से एक बच्चा घायल हो गया और कई बिल्डिंग्स डैमेज हो गईं।

उन्होंने कहा, वहां कोई हथियारबंद लोग नहीं थे। सिर्फ आम लोग घायल हुए और मारे गए। आम लोगों के इलाकों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, मुजाहिद ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया कि पड़ोसी देशों के खिलाफ हमलों के लिए अफगान इलाके का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अल अरबिया इंग्लिश से कहा, बदकिस्मती से, जब भी पाकिस्तान के अंदर हमले होते हैं, तो वे बिना किसी सबूत के तुरंत अफगानिस्तान को इसका जिम्मेदार ठहराते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं। हम इसे खारिज करते हैं। अफगान की जमीन का इस्तेमाल किसी के भी खिलाफ करने की इजाजत नहीं है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Income Tax Portal पर पासवर्ड रिसेट कैसे करें? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 को लेकर आईटीआर को दोखिल करने की तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है. अब लोग आईटीआर को फाइल करने की सोच रहे हैं. ऐसे में अगर आप  अपना इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए है तब क्या करना होगा? अगर आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो घबराने की आवश्यता नहीं है. आज हम आपको पासवर्ड को रीसेट करने का तरीका बताते हैं.  

इनकम टैक्स पोर्टल के पासवर्ड को ऐसे करें रीसेट 

इनकम टैक्स पोर्टल www.incometax.gov.in पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. पासवर्ड को रिक्वर करने के लिए नीचे दिए तरीकों का पालन करना होगा. 

पहला तरीका : फॉरगॉट पासवर्ड विकल्प का उपयोग करना होगा. 

- सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा.
- अब लॉगिन पेज पर ‘फॉरगॉट पासवर्ड ’ लिंक पर जाना होगा. इसके बाद पैन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा. 
- यहां से आपको वन टाइम पासवर्ड मिलेगा. इसे दर्ज करके नया पासवर्ड सेट कर सकेंगे. 

दूसरा विकल्प: आधार या ओटीपी होगा

अगर आधार कार्ड पैन से लिंक है तो ‘फॉरगॉट पासवर्ड ’ सेक्शन में आधार ओटीपी विकल्प क चुनाव करना होगा. यहां से ओटीपी मिलेगा. इसके बाद नया पासवर्ड बनना होगा.

तीसरा विकल्प: नेट बैंकिंग होगा माध्यम 

यदि आप पासवर्ड को रीसेट नहीं करना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग का उपयोग करें. इसके बाद इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें. कई बैंक जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनारा बैंक और फेडरल बैंक के पास यह सुविधा मौजूद हैं. 

चौथा विकल्प: डिजिटल सिग्नेचर सार्टिफिकेट का उपयोग 

यदि आपके के पास डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट मौजूद है तो इसका उपयोग करके लॉगिन किया जा सकता है. आईटीआर को फाइल कर सकते हैं.

पासवर्ड रीसेट न होने पर क्या किया जाए?

कई बार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट न होने पर पासवर्ड रीसेट नहीं हो पाता है. ऐसे हालात में इनम टैक्स पोर्टल के ‘मैनेज योर अकाउंट ’ सेक्शन में जाना होगा. इसमें अपनी डिटेल्स को अपडेट करना होगा. यहां पर जांचे कि सभी सूचना सही या नहीं. अगर आधार पैन लिंक नहीं है, तो पैन को आधार से लिंक कराना होगा. 

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं ब्रायन बेनेट...जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, विराट कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा

Who is Brian Bennett: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां दिग्गज बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, वहीं जिम्बाब्वे के 22 साल के युवा सितारे ब्रायन बेनेट ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया. बेनेट ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 277 की अविश्वसनीय औसत से 277 रन बनाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी सबसे यादगार पारी भारत के खिलाफ रही. जहां उन्होंने नाबाद 97 रनों की साहसी पारी खेलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों को चौंका दिया. तीन अर्धशतकों के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल बेनेट अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की नई उम्मीद बन चुके हैं. उनकी यह कामयाबी साबित करती है कि जिम्बाब्वे का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. Fri, 27 Feb 2026 19:11:43 +0530

  Videos
See all

Indore: किसानों ने कलेक्टर को पहनाया साफा | #viralreel #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:05:24+00:00

Shankhnaad: बरी होते ही फायर हुए Arvind Kejriwal, BJP पर जमकर बोला हमला | AAP Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:46+00:00

News18 Rising Bharat Summit 2026: Sunil Ambekar से जानिए क्या है RSS का आगे का प्लान? | Gen z #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:07:01+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 27 February 2026 | PM Modi Israel Visit | Rahul Gandhi | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T14:04:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers