Changes in Payroll System: वेतन संहिता के तहत, अब मूल वेतन (महंगाई भत्ते सहित) किसी कर्मचारी के कुल सीटीसी का कम से कम 50% होना अनिवार्य है। 1 अप्रैल 2026 से, भारत में लगभग छह दशक पुराना आयकर अधिनियम 1961 अब इतिहास बन जाएगा। जानें और क्या बदलेगा…
महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Ltd) के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी है।
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में आकिब नबी ने अब तक शानदार गेंदबाजी की। आकिब ने पहली पारी में कर्नाटक के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस सीजन में वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
आकिब नबी ने इस सीज़न में अब तक 10 मैच में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। आकिब की घातक गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
आकिब नबी के सीजन में 60 विकेट 60 विकेट लिए और मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। इस दौरान, वह टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में एक ही सीज़न में 60 विकेट लेने वाले सिर्फ़ तीसरे पेसर बन गए। यह पांच विकेट हॉल उनके कैंपेन का सातवां और रणजी करियर का 15वां था, जिसने घरेलू क्रिकेट में एक शानदार रन बनाया।
नबी ने शिखर शेट्टी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया, इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया था। मयंक ने 160 रन की पारी खेली थी। आकिब ने अकेले अपने दम पर जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने का काम किया है। इसी वजह से दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा से जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। आकाश ने तो आकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने तक की बात कह डाली है।
आकिब ने पिछले रणजी सीजन में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2024-25 में 8 मैच की 15 पारियों में 13.93 की औसत से 44 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 6 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस प्रदर्शन के बाद आकिब की भारतीय टेस्ट टीम में आने की राह खुलती दिख रही है।