Responsive Scrollable Menu

दिल्ली शराब नीति- केजरीवाल और सिसोदिया CBI केस में बरी:कोर्ट बोला- चार्जशीट में खामियां; फैसले के बाद केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है। कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से बात की, इस दौरान वे रोने लगे, उन्होंने कहा… केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने हमें बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे सत्य की जीत होती है। भगवान हमारे साथ है। सत्य की जीत हुई। मोदी जी और अमित शाह जी ने यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी के टॉप 4 लीडर को जेल में डाल दिया। सिटिंग मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। चौबीस घंटे खबरें दिखाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि देश में इतनी समस्याएं हैं उन्हें दूर करके अच्छे काम करके सत्ता में आइए। दूसरों पर आरोप लगाना प्रधानमंत्री जी को शोभा नहीं देता। यह कहते हुए केजरीवाल रो पड़े। 12 जुलाई 2025: केजरीवाल जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में जमानत पर थे। वे 13 जुलाई, 2024 को जेल से बाहर आए थे। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसी मामले से जुड़े CBI केस में जमानत दी थी। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों ने केस दर्ज किया था। ED ने उन्हें 21 मार्च, 2024 को अरेस्ट किया था। इसके बाद 26 जून को CBI ने जेल से ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा आज सत्य की जीत हुई है। ये केस झूठा था। इसी दौरान केजरीवाल रोने लगे। उन्होंने CAG की रिपोर्ट में दावा- शराब नीति में गड़बड़ियां थीं पिछले साल दिल्ली शराब नीति को लेकर CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट लीक हुई थी। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस होने की बात कही गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब नीति में काफी गड़बड़ियां थीं, जिनमें लाइसेंस देने में खामी भी शामिल है। इसके साथ ही AAP लीडर्स को कथित तौर पर घूस के जरिए फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर जिस ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अगुआई कर रहे थे, उसने एक्सपर्ट पैनल के सुझावों को खारिज कर दिया था। कैबिनेट ने नीति को मंजूरी दे दी थी और कई अहम फैसलों पर तब के उपराज्यपाल की मंजूरी भी नहीं ली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतों के बावजूद सभी को नीलामी की बोली लगाने की मंजूरी दे दी गई थी। जिन्हें घाटा हुआ था, उन्हें भी लाइसेंस दे दिए गए या रीन्यू कर दिए गए थे। केजरीवाल-सिसोदिया की ED का केस रद्द करने की मांग:शराब घोटाले से जुड़ा मामला, 12 नवंबर तक सुनवाई टली 12 अगस्त: शराब घोटाले से जुड़े ED केस को रद्द करने की मांग दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से जुड़ी शराब घोटाले की एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इसे रद्द करने की मांग की थी। दलील दी थी कि इस मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं ली गई थी। ED की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा था कि मंजूरी ली गई थी और इसे ट्रायल कोर्ट में पेश किया गया था। आम आदमी पार्टी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने एसवी राजू की दलील का खंडन करते हुए कहा, यह इस अदालत के समक्ष नहीं है।

Continue reading on the app

केरल चुनाव 2026, अबकी बार गठबंधन नहीं:चेहरों पर केंद्रित हो रहा चुनावी मुकाबला; पिनाराई सरकार अपने काम गिना रही

केरल विधानसभा चुनाव महज दो-तीन महीने दूर है। लोगों ने चर्चा है कि क्या पिनराई विजयन के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा (LDF ) तीसरी बार सत्ता में लौटकर इतिहास रचेगा या कांग्रेस नीत यूडीएफ को नेतृत्व की स्पष्टता और जमीनी सक्रियता का फायदा मिलेगा? नगर निकाय चुनाव में कई शहरी वार्डों में वोट शेयर बढ़ाने वाली भाजपा क्या असर डालेगी? पिनाराई विजयन की मौजूदा सरकार कल्याण योजना, इंफ्रा और संकट प्रबंधन जैसे काम गिना रही है। विपक्ष जवाबदेही और पारदर्शिता की बात कर रहा है। अल्पसंख्यक वोटों की हलचल, शहरी सीटों पर भाजपा की बढ़ती मौजूदगी और सीमित सीटों पर छोटे-छोटे मूड शिफ्ट… ये संकेत हैं कि चुनाव में लहर नहीं, सीट दर सीट मनोवैज्ञानिक जंग काम करेगी। …………………… यह खबर भी पढ़ें… केरल- 5 लाख लोगों को वॉट्सएप पर चुनावी मैसेज मिला: हाईकोर्ट बोला- ये निजता का गंभीर उल्लंघन; CM ऑफिस पर प्रशासनिक पोर्टल से डेटा लेने का आरोप केरल में सरकारी कर्मियों, न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न लाभार्थियों सहित करीब 5 लाख लोगों को वॉट्सएप पर चुनावी संदेश भेजकर केरल सरकार घिर गई है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को नाराजगी जताते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को इनके मोबाइल नंबर कैसे मिले। कोर्ट ने डेटा सोर्स की पुष्टि तक ऐसे संदेश भेजने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

7वें गेम से असली प्यार...हॉकी-फुटबॉल से होते हुए पहुंचा 22 गज की पट्टी पर, बदली जिंदगी, कहलाया क्रिकेट का मिस्टर 360

एबी डिविलियर्स को दुनिया 'मिस्टर 360' के नाम से जानती है. क्रिकेट के मैदान पर किसी जादूगर से कम नहीं रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिविलियर्स की कहानी केवल क्रिकेट के 22 गज के घेरे तक सीमित नहीं है? उनके बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि यदि वे क्रिकेटर न होते, तो शायद दक्षिण अफ्रीका के किसी अन्य खेल के महानतम खिलाड़ी होते. डिविलियर्स के बहुमुखी प्रतिभा की कहानी किसी लोककथा जैसी लगती है.आइए, उनके उन खेलों के सफर पर नजर डालते हैं जिन्होंने उन्हें एक 'सुपरह्यूमन' एथलीट बनाया. Fri, 27 Feb 2026 17:45:44 +0530

  Videos
See all

Delhi Liquor Scam News: केजरीवाल बरी : हाईकोर्ट में चुनौती देगी CBI #delhiliqourscam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:39:50+00:00

Delhi Liquor Scam News: पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया - केजरीवाल #rekhagupta #bjpvsaap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:40:03+00:00

Delhi Liquor Scam News: अरविंद केजरीवाल ने निकाला रोड़ शो #delhiliqourscam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:42:15+00:00

Rashtragarv With Sushant Sinha Live | जिसने China-Pakistan को हद में रखा..उसकी 75 देश कर रहे चर्चा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T12:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers