साउथ इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ के संस्थापक थलापति विजय की निजी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया है। उनकी पत्नी, संगीता सोरनालिंगम ने शादी के 27 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है। यह कानूनी कदम 27 फरवरी, 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में उठाया गया, जिससे उनके लंबे …
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि जब तक फैसला नहीं सुनाया जाता, तब तक उनकी गिरफ्तारी …
india vs west indies: चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराने के बाद, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज से है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। ये एक तरह का नॉकआउट मैच है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो सीधा सेमीफाइनल में जाएगी।
भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने अबतक 2-2 मैच खेले हैं और एक जीत के साथ दोनों के 2 अंक हैं। बस, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 1.791 भारत के (-0.100) से बेहतर है, इसी वजह से कैरेबियाई टीम ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट करीब-करीब पक्का कर चुका है और जिम्बाब्वे की टीम अपने दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
अब अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर क्या होगा? कौन ही टीम ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएगी। आइए समझते हैं। फ़िलहाल, साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है और सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है, और भारत-वेस्ट इंडीज़ के दो-दो पॉइंट्स हैं। अगर बारिश भारत-वेस्टइंडीज मैच में बाधा पहुंचाती है और ये मुकाबला आखिर में धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा। इससे सुपर 8 राउंड के आखिर में दोनों टीमों के तीन मैच से 3 अंक हो जाएंगे।
इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला नेट रनरेट से होगा और क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस में है और भारत से बेहतर तो ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।