Responsive Scrollable Menu

Amalaki Ekadashi 2026: Amalaki Ekadashi पर क्यों होती है आंवले की पूजा जानें Lord Vishnu से इसका Divine Connection

आज यानी की 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से जातक के पापों का नाश होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। इस दिन दान-पुण्य और भक्ति का भी महत्व होता है। तो आइए जानते हैं आमलकी एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मुहूर्त के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक एकादशी तिथि की शुरूआत 27 फरवरी 2026 की सुबह 12:33 मिनट से हो रही है। वहीं 27 फरवरी 2026 की रात 10:32 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति हो जाएगी। वहीं 28 फरवरी 2026 की सुबह 06:47 मिनट से लेकर 09:06 मिनट तक व्रत का पारण कर सकते हैं।

पूजन विधि

अगर घर में आंवले का पेड़ नहीं है, तो आप आंवले के फल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पूजा के स्थान पर आंवले का फल रखें और इसको वृक्ष का प्रतीक मानकर पूजा करें। अब भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने आंवले का फल अर्पित करें। सबसे पहले जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें और उनको पीले फल-फूल और तुलसी दल अर्पित करें। अब आंवले की पूजा करें और दीपक जलाएं। आमलकी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप करें।

इसके बाद आमलकी एकादशी की कथा सुनें और पूजा के बाद भगवान विष्णु की आरती करें। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं। वहीं कलश, आंवला और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।

महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह व्रत करने से जातक को सैकड़ों तीर्थों की यात्रा करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं आमलकी एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक आमलकी एकादशी के दिन आंवले का सेवन करने से सेहत, लंबी उम्र और आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है।

Continue reading on the app

फूलों और सब्जियों से बन रहा गुलाल, सागर की होली होगी सुरक्षित

होली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। बाजारों में रंग, पिचकारी और गुलाल की रौनक बढ़ चुकी है। लेकिन इसी चहल-पहल के बीच सागर जिले के मॉलथोन विकासखंड से एक अलग और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने इस बार की होली को सुरक्षित और …

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 महाकंजूस गेंदबाज, सबसे ऊपर भारतीय बॉलर का नाम

most economical bowlers in T20 World Cup history: टी20 क्रिकेट में फैंस चौके-छक्कों की गूंज से रोमांचित होते हैं, लेकिन कई बार गेंदबाज अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को शांत कर अकेले दम पर मुकाबला पलट देते हैं. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे गेंदबाज हैं, जिनका इकॉनमी रेट शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर जैसे गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. इस स्टोरी में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के उन 5 'महाकंजूस' गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इकॉनमी सबसे बेहतरीन रहा है. Fri, 27 Feb 2026 22:08:00 +0530

  Videos
See all

Avimukteshwaranand News: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया, अरविंद केजरीवाल हुए बरी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:10:00+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: शराब घोटाले में केजरीवाल को सबसे बड़ी राहत ! #arvindkejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:10:11+00:00

झूठी शिकायतों और फर्जी मुकदमों पर Supreme Court चिंतित, केंद्र सरकार को नोटिस जारी |Ashwini Upadhyay #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:06:02+00:00

News Ki Pathshala: INS अंजदीप इंडियन नेवी में शामिल हुआ ! #shorts #sushantsinha #ins #navy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T17:07:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers