Responsive Scrollable Menu

Aurangabad Horrific Road Accident | बिहार के औरंगाबाद में एसयूवी की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, सात घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक एसयूवी (SUV) और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देव मोड़ के निकट हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में कुल 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर झारखंड के धनबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: NCP Chief Sharad Pawar की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ी, Mumbai के Breach Candy अस्पताल में एडमिट

 

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान तेज नारायण गुप्ता और विकास कुमार चौहान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। औरंगाबाद मुफस्सिल के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, “शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।” उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bengal के छात्रों के लिए Good News, अब Smart Classroom वाले 430 नए स्कूल बनाएगी सरकार।

 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। अशोक कुमार, थाना प्रभारी, औरंगाबाद मुफस्सिल "शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और घायलों का सदर अस्पताल में बेहतरीन इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।"  

Continue reading on the app

Mahalaxmi Chalisa: पैसों की तंगी होगी दूर, इस 'Powerful' महालक्ष्मी चालीसा पाठ से मिलेगा Blessing

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके रूपों को समर्पित होता है। इस दिन जो भी व्यक्ति भक्तिभाव से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है। उसको कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
 
वहीं शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी व्रत भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं। तो आपको शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस चमत्कारी चालीसा का पाठ करने से जातक के सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। तो आइए जानते हैं महालक्ष्मी चालीसा के पाठ के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Manikya Gemstone: सूर्य का रत्न पहनने से पहले जानें ये Rules, वरना फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान


महालक्ष्मी चालीसा


॥ दोहा॥

जय जय श्री महालक्ष्मी
करूँ माता तव ध्यान
सिद्ध काज मम किजिये
निज शिशु सेवक जान

॥ चौपाई ॥

नमो महा लक्ष्मी जय माता ,
तेरो नाम जगत विख्याता
आदि शक्ति हो माता भवानी,
पूजत सब नर मुनि ज्ञानी
जगत पालिनी सब सुख करनी,
निज जनहित भण्डारण भरनी
श्वेत कमल दल पर तव आसन ,
मात सुशोभित है पद्मासन
श्वेताम्बर अरू श्वेता भूषणश्वेतही श्वेत सुसज्जित पुष्पन
शीश छत्र अति रूप विशाला,
गल सोहे मुक्तन की माला
सुंदर सोहे कुंचित केशा,
विमल नयन अरु अनुपम भेषा
कमल नयन समभुज तव चारि ,
सुरनर मुनिजनहित सुखकारी
अद्भूत छटा मात तव बानी,
सकल विश्व की हो सुखखानी
शांतिस्वभाव मृदुलतव भवानी ,
सकल विश्व की हो सुखखानी
महालक्ष्मी धन्य हो माई,
पंच तत्व में सृष्टि रचाई
जीव चराचर तुम उपजाये ,
पशु पक्षी नर नारी बनाये
क्षितितल अगणित वृक्ष जमाए ,
अमित रंग फल फूल सुहाए
छवि विलोक सुरमुनि नर नारी,
करे सदा तव जय जय कारी
सुरपति और नरपति सब ध्यावें,
तेरे सम्मुख शीश नवायें
चारहु वेदन तब यश गाये,
महिमा अगम पार नहीं पाये
जापर करहु मात तुम दाया ,
सोइ जग में धन्य कहाया
पल में राजाहि रंक बनाओ,
रंक राव कर बिमल न लाओ
जिन घर करहुं मात तुम बासा,
उनका यश हो विश्व प्रकाशा
जो ध्यावै से बहु सुख पावै,
विमुख रहे जो दुख उठावै
महालक्ष्मी जन सुख दाई,
ध्याऊं तुमको शीश नवाई
निज जन जानी मोहीं अपनाओ,
सुख संपत्ति दे दुख नशाओ
ॐ श्री श्री जयसुखकी खानी,
रिद्धि सिद्धि देउ मात जनजानी
ॐ ह्रीं- ॐ ह्रीं सब व्याधिहटाओ,
जनउर विमल दृष्टिदर्शाओ
ॐ क्लीं- ॐ क्लीं शत्रु क्षय कीजै,
जनहीत मात अभय वर दीजै
ॐ जयजयति जय जयजननी,
सकल काज भक्तन के करनी
ॐ नमो-नमो भवनिधि तारणी,
तरणि भंवर से पार उतारिनी
सुनहु मात यह विनय हमारी,
पुरवहु आस करहु अबारी
ऋणी दुखी जो तुमको ध्यावै,
सो प्राणी सुख संपत्ति पावै
रोग ग्रसित जो ध्यावै कोई,
ताकि निर्मल काया होई
विष्णु प्रिया जय जय महारानी,
महिमा अमित ना जाय बखानी
पुत्रहीन जो ध्यान लगावै,
पाये सुत अतिहि हुलसावै
त्राहि त्राहि शरणागत तेरी,
करहु मात अब नेक न देरी
आवहु मात विलंब ना कीजै,
हृदय निवास भक्त वर दीजै
जानूं जप तप का नहीं भेवा,
पार करो अब भवनिधि वन खेवा
विनवों बार बार कर जोरी,
पुरण आशा करहु अब मोरी
जानी दास मम संकट टारौ ,
सकल व्याधि से मोहिं उबारो
जो तव सुरति रहै लव लाई ,
सो जग पावै सुयश बढ़ाई
छायो यश तेरा संसारा ,
पावत शेष शम्भु नहिं पारा
कमल निशदिन शरण तिहारि,
करहु पूरण अभिलाष हमारी

॥ दोहा ॥

महालक्ष्मी चालीसा
पढ़ै सुने चित्त लाय
ताहि पदारथ मिलै अब
कहै वेद यश गाय

मां लक्ष्मी की आरती


ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Final: आकिब नबी बरसा रहे आग, सीजन में सबसे अधिक विकेट; 92 साल में ऐसा करने वाले तीसरे पेसर

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में आकिब नबी ने अब तक शानदार गेंदबाजी की। आकिब ने पहली पारी में कर्नाटक के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस सीजन में वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

आकिब नबी ने इस सीज़न में अब तक 10 मैच में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। आकिब की घातक गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। 

आकिब नबी के सीजन में 60 विकेट
60 विकेट लिए और मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। इस दौरान, वह टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में एक ही सीज़न में 60 विकेट लेने वाले सिर्फ़ तीसरे पेसर बन गए। यह पांच विकेट हॉल उनके कैंपेन का सातवां और रणजी करियर का 15वां था, जिसने घरेलू क्रिकेट में एक शानदार रन बनाया।

नबी ने शिखर शेट्टी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया, इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया था। मयंक ने 160 रन की पारी खेली थी। आकिब ने अकेले अपने दम पर जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने का काम किया है। इसी वजह से दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा से जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। आकाश ने तो आकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने तक की बात कह डाली है। 

आकिब ने पिछले रणजी सीजन में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2024-25 में 8 मैच की 15 पारियों में 13.93 की औसत से 44 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 6 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस प्रदर्शन के बाद आकिब की भारतीय टेस्ट टीम में आने की राह खुलती दिख रही है। 

Fri, 27 Feb 2026 12:15:56 +0530

  Videos
See all

Court के फैसले के बाद परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल | #liquorpolicycase #shorts #cbi #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:37:55+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: NCERT की माफी पर CJI ने क्या कहा? | PM Modi | SC | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:32:36+00:00

Delhi शराब घोटाला मामला.. फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई #liquorpolicycase #shorts #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:34:50+00:00

Arvind Kejriewal News : दिल्ली शराब घोटाला में केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी | Liquor Policy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers