सरबजीत-कौर के खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील को मिला सम्मान:IHRC के को-चेयरमैन बने अली चंगेजी, प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान
पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरबजीत कौर मामले में खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू को वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमेटी (IHRC) का को-चेयरमैन नियुक्त किया। यह नियुक्ति 24 सितंबर 2025 से प्रभावी मानी गई है। यह सम्मान उन्हें सरबजीत कौर से संबंधित मामलों में उनके असाधारण और साहसिक कानूनी योगदान के कारण प्रदान किया गया। एडवोकेट संधू ने पाकिस्तान में कानून के शासन को मजबूत करने, सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और दोनों पंजाबों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने न केवल मानवाधिकारों की रक्षा की बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई दिशा दी। प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान संधू लॉ फर्म इंटरनेशनल के सीईओ के रूप में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मामलों में प्रो बोनो सेवाएं प्रदान कीं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैं। मानव तस्करी, रेप, महिला अधिकार, पशु अधिकार और अन्य उच्च-प्रोफाइल मामलों में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। नियुक्ति पत्र का औपचारिक सम्मान लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके मानवीय और पेशेवर योगदान की आधिकारिक स्वीकृति है।
Swami Ramdev Health Tips: अस्थमा से लेकर अर्थराइटिस तक, स्वामी रामदेव ने बताया आंवले के ये चमत्कारी लाभ, जानिए कैसे करें ठीक
Swami Ramdev Health Tips: आंवला यानी इंडियन गूजबेरी को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए आंवला के चमत्कारी लाभ के बारे में विस्तार से बताया है जो शरीर की जड़ से कमजोरी दूर करने में मदद करता है. चलिए जानते हैं आंवले के फायदे और सेवन करने का सही तरीका.
स्वामी रामदेव ने क्या कहा?
स्वामी रामदेव ने कहा कि आज कल प्रोडक्ट्स में काफी मिलावटे होने लगी है जिसकी वजह से लोग बीमारी पड़ जाते हैं. ऐसे में उन्होनें बताया कि अगर आप अस्थमा और अर्थराइटिस जैसी बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पतंजलि आयुर्वेद में आपको आंवले से बनी Candy, आंवले से बना मुरब्बा, शुगर वालों के लिए आंवले का अचार हर चीज मिलेगा.
यहां देखें लाइव वीडियो
स्वामी रामदेव से जानें आंवले के फायदे
स्वामी रामदेव ने लाइव के जरिए बताया कि अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है. आंवला फेफड़ों की सूजन कम करने में सहायक है. इसका नियमित सेवन सांस की नलियों को मजबूत करता है. रोज सुबह खाली पेट आंवले का रस लेने से राहत मिल सकती है.
अर्थराइटिस में राहत
जोड़ों के दर्द और सूजन में आंवला असरदार माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करते हैं. स्वामी रामदेव ने बताया कि आंवला शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. इससे जोड़ों की जकड़न धीरे-धीरे कम हो सकती है.
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
स्वामी रामदेव ने बताया कि अगर आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आंवला लाभकारी है. यह पेट की आग को शांत करता है. पाचन रसों को संतुलित करता है. रोजाना आंवला खाने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है.
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्युनिटी का संकेत है. आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. बदलते मौसम में इसका सेवन सर्दी-खांसी से बचाव करता है.
सेवन का सही तरीका
स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए आंवले के सेवन का सही तरीका बताते हुए कहा कि सुबह खाली पेट 20–30 ml आंवले का रस लें. रस में गुनगुना पानी मिलाया जा सकता है. चाहें तो आंवला चूर्ण आधा चम्मच लें. लगातार और नियमित सेवन जरूरी है.
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
लो ब्लड प्रेशर या ज्यादा एसिडिटी वाले लोग सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। गर्भवती महिलाओं को भी मात्रा सीमित रखनी चाहिए. आंवला एक साधारण फल नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है. सही तरीके और नियमितता के साथ इसका सेवन कई पुरानी समस्याओं में राहत दिला सकता है. आयुर्वेदिक उपाय अपनाते समय धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: 100 साल तक निरोगी जीवन जीना है तो करें ये काम, स्वामी रामदेव ने बताया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















