Swami Ramdev Health Tips: अस्थमा से लेकर अर्थराइटिस तक, स्वामी रामदेव ने बताया आंवले के ये चमत्कारी लाभ, जानिए कैसे करें ठीक
Swami Ramdev Health Tips: आंवला यानी इंडियन गूजबेरी को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए आंवला के चमत्कारी लाभ के बारे में विस्तार से बताया है जो शरीर की जड़ से कमजोरी दूर करने में मदद करता है. चलिए जानते हैं आंवले के फायदे और सेवन करने का सही तरीका.
स्वामी रामदेव ने क्या कहा?
स्वामी रामदेव ने कहा कि आज कल प्रोडक्ट्स में काफी मिलावटे होने लगी है जिसकी वजह से लोग बीमारी पड़ जाते हैं. ऐसे में उन्होनें बताया कि अगर आप अस्थमा और अर्थराइटिस जैसी बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पतंजलि आयुर्वेद में आपको आंवले से बनी Candy, आंवले से बना मुरब्बा, शुगर वालों के लिए आंवले का अचार हर चीज मिलेगा.
यहां देखें लाइव वीडियो
स्वामी रामदेव से जानें आंवले के फायदे
स्वामी रामदेव ने लाइव के जरिए बताया कि अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है. आंवला फेफड़ों की सूजन कम करने में सहायक है. इसका नियमित सेवन सांस की नलियों को मजबूत करता है. रोज सुबह खाली पेट आंवले का रस लेने से राहत मिल सकती है.
अर्थराइटिस में राहत
जोड़ों के दर्द और सूजन में आंवला असरदार माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करते हैं. स्वामी रामदेव ने बताया कि आंवला शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. इससे जोड़ों की जकड़न धीरे-धीरे कम हो सकती है.
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
स्वामी रामदेव ने बताया कि अगर आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आंवला लाभकारी है. यह पेट की आग को शांत करता है. पाचन रसों को संतुलित करता है. रोजाना आंवला खाने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है.
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्युनिटी का संकेत है. आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. बदलते मौसम में इसका सेवन सर्दी-खांसी से बचाव करता है.
सेवन का सही तरीका
स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए आंवले के सेवन का सही तरीका बताते हुए कहा कि सुबह खाली पेट 20–30 ml आंवले का रस लें. रस में गुनगुना पानी मिलाया जा सकता है. चाहें तो आंवला चूर्ण आधा चम्मच लें. लगातार और नियमित सेवन जरूरी है.
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
लो ब्लड प्रेशर या ज्यादा एसिडिटी वाले लोग सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। गर्भवती महिलाओं को भी मात्रा सीमित रखनी चाहिए. आंवला एक साधारण फल नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है. सही तरीके और नियमितता के साथ इसका सेवन कई पुरानी समस्याओं में राहत दिला सकता है. आयुर्वेदिक उपाय अपनाते समय धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: 100 साल तक निरोगी जीवन जीना है तो करें ये काम, स्वामी रामदेव ने बताया
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20 World Cup में हासिल किया खास मुकाम, बने नंबर-1 भारतीय गेंदबाज
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बीत गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मैच में खास मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने अपने जोड़ीदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अर्शदीप के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आइए इस बारे में जानते हैं.
अर्शदीप सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे के जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को डिफेंड करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. अर्शदीप ने सिकंदर रजा (31), रियान बर्ल (0) और टोनी मुनयोंगा (11) को पवेलियन की राह दिखाई. उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 72 रनों से मुकाबला जीत लिया.
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है, जिसने नाम 33 विकेट दर्ज हैं. अब अर्शदीप सिंह 35 विकेट के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं.
???? ARSHDEEP SINGH - MOST WICKETS FOR INDIA IN T20 WORLD CUP HISTORY ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 27, 2026
Arshdeep - 35 wickets
Bumrah - 33 wickets
The Greatest fast bowling duo in T20I history ???? pic.twitter.com/vd0u7BBQPp
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह के अलावा जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है.
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
- अर्शदीप सिंह : 19 मैच - 35 विकेट
- जसप्रीत बुमराह : 23 मैच - 33 विकेट
- आर अश्विन : 24 मैच - 32 विकेट
- हार्दिक पांड्या : 30 मैच - 29 विकेट
- रविंद्र जडेजा : 29 मैच - 22 विकेट
ये भी पढ़ें : NZ vs ENG: आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला करेगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, जानिए मैच की पूरी डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















