Responsive Scrollable Menu

Delhi School Admission: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें लास्ट डेट और दाखिले की प्रक्रिया

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन किया जा सकता है, जबकि नर्सरी, KG और कक्षा-1 के लिए आवेदन 2 मार्च से 16 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं.

Continue reading on the app

Tere Naam: राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई ‘तेरे नाम’, जानिए 23 साल पहले फिल्म ने कितनी कमाई की थी

Salman Khan Tere Naam: 'तेरे नाम' फिल्म में सलमान खान का निभाया गया राधे भैया का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसता है. ये हिंदी सिनेमा की एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जिसे सतिश कौशिक ने डायरेक्ट किया था. एक बार फिर से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Final: आकिब नबी बरसा रहे आग, सीजन में सबसे अधिक विकेट; 92 साल में ऐसा करने वाले तीसरे पेसर

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में आकिब नबी ने अब तक शानदार गेंदबाजी की। आकिब ने पहली पारी में कर्नाटक के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस सीजन में वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

आकिब नबी ने इस सीज़न में अब तक 10 मैच में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। आकिब की घातक गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। 

आकिब नबी के सीजन में 60 विकेट
60 विकेट लिए और मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। इस दौरान, वह टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में एक ही सीज़न में 60 विकेट लेने वाले सिर्फ़ तीसरे पेसर बन गए। यह पांच विकेट हॉल उनके कैंपेन का सातवां और रणजी करियर का 15वां था, जिसने घरेलू क्रिकेट में एक शानदार रन बनाया।

नबी ने शिखर शेट्टी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया, इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया था। मयंक ने 160 रन की पारी खेली थी। आकिब ने अकेले अपने दम पर जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने का काम किया है। इसी वजह से दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा से जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। आकाश ने तो आकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने तक की बात कह डाली है। 

आकिब ने पिछले रणजी सीजन में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2024-25 में 8 मैच की 15 पारियों में 13.93 की औसत से 44 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 6 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस प्रदर्शन के बाद आकिब की भारतीय टेस्ट टीम में आने की राह खुलती दिख रही है। 

Fri, 27 Feb 2026 12:15:56 +0530

  Videos
See all

Court के फैसले के बाद परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल | #liquorpolicycase #shorts #cbi #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:37:55+00:00

Delhi शराब घोटाला मामला.. फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई #liquorpolicycase #shorts #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:34:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: NCERT की माफी पर CJI ने क्या कहा? | PM Modi | SC | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:32:36+00:00

Arvind Kejriewal News : दिल्ली शराब घोटाला में केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी | Liquor Policy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers