साड़ी पहनकर हरियाणवी गाने पर लड़की ने किया डांस, लोग बोले- 'इतनी सुंदर है कि एआई लग रही!'
इंस्टाग्राम पर अक्सर लड़कियों के डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की साड़ी पहनकर किसी फंक्शन में हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है. वीडियो को साक्षी नाम की लड़की ने अपने अकाउंट @donxaxee पर पोस्ट किया है. लड़की हरियाणवी गाने सॉलिड बॉडी पर डांस कर रही है. लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की. एक लड़के ने तो यहां तक कह दिया, 'इतनी सुंदर है कि एआई लग रही!' (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
लड़कियों ने ट्रेन में किया डांस, भोजपुरी गाने पर किया परफॉर्म, पीछे बैठे अंकल पर पड़ी सबकी नजर!
आजकल वायरल होने के लिए लोग कहीं भी डांस शुरू कर देते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां ट्रेन के अंदर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में ये लड़कियां भोजपुरी गाने, सइंया जी पर नाच रही हैं. वीडियो को @kanojia_sisters नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो में लड़कियों की परफॉर्मेंस तो कमाल की है, मगर पीछे बैठे अंकल पर लोगों का ध्यान जा रहा है जो अपना फोन चला रहे हैं, लड़कियों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























