विजय-रश्मिका ने शादी के बाद डीजे नाइट में किया डांस:दूल्हा-दुल्हन को लगाया काला टीका, भावुक हुई 'पुष्पा' फिल्म की हीरोइन; आज हैदराबाद होंगे रवाना
उदयपुर में फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शादी के बाद डीजे नाइट की, जिसमें साउथ से आए उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था। आज दूल्हा-दुल्हन, परिवार के सदस्य और सभी मेहमान हैदाराबाद के लिए रवाना होंगे। अब वहां 3-4 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेलिब्रिटी और कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now 'My Husband', यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।” विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।’ डीजे नाइट में किया डांस होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना 'श्रीवल्ली' भी डीजे पर बजाया गया। आज परिवार के साथ रवाना होंगे दोनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। 4 दिन बाद अब दोनों, उनके परिवार और दोस्त हैदारबाद रवाना होंगे। देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS… … रश्मिका-विजय की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। (पढ़िए पूरी खबर) एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए 'एनिमल' के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)
वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग-उन की साउथ कोरिया को चेतावनी, बोले- खतरा हुआ तो ‘पूरी तरह तबाह’ कर देंगे
नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन ने साउथ कोरिया को कड़ी चेतावनी दी है। किम ने कहा है कि उनके देश की सुरक्षा को खतरा हुआ तो वे साउथ कोरिया को ‘पूरी तरह नष्ट’ कर सकते हैं। प्योंगयांग में सात दिन चली वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के समापन पर किम ने अगले पांच वर्षों के लिए परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को तेज करने का खाका पेश किया। उन्होंने पानी के भीतर से दागे जा सकने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, सामरिक परमाणु हथियारों के विस्तार, परमाणु-संचालित पनडुब्बी, एआई-युक्त ड्रोन और उन्नत उपग्रह विकसित करने की बात कही। किम ने साउथ कोरिया को ‘स्थायी दुश्मन’ बताते हुए कहा कि उससे बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि अमेरिका यदि प्रतिबंध और दबाव की नीति छोड़े तो संवाद संभव है। कांग्रेस के बाद राजधानी में भव्य सैन्य परेड आयोजित की गई, जिसमें किम अपनी बेटी के साथ नजर आए। हालांकि परेड में अमेरिका तक मार करने में सक्षम बड़े ICBM प्रदर्शित नहीं किए गए एक्सपर्ट्स का मानना है कि किम एक ओर अपने परमाणु कार्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के साथ भविष्य की संभावित बातचीत के लिए विकल्प भी खुले रख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिकों की मौत:19 चौकियों पर कब्जा; PAK ने भी काबुल-कंधार में एयरस्ट्राइक की, कहा- 133 लड़ाके मारे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला किया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से दी। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि कई हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किया गया है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… आरोप- बांग्लादेश सरकार ने डिफाल्टर को सेंट्रल बैंक गवर्नर बनाया:विपक्ष बोला- ये बर्दाश्त नहीं कर सकते, देश में भीड़तंत्र चल रहा बांग्लादेश में सेंट्रल बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि तारिक रहमान की सरकार ने एक डिफाल्टर को कारोबारी को सेंट्रल बैंक गवर्नर बना दिया है, जो देश में भीड़तंत्र की शुरुआत जैसा है। बांग्लादेश बैंक के नए गवर्नर के रूप में मोस्ताकुर रहमान की नियुक्ति के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया। जमात ए इस्लामी के प्रमुख और विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि यह फैसला पीएम की शह पर लिया गया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले सरकार ने अहसान हबीब मंसूर का कार्यकाल अचानक खत्म कर दिया था, जिन्हें मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था। मंसूर ने कहा कि उन्होंने न इस्तीफा दिया और न ही उन्हें हटाए जाने की कोई आधिकारिक सूचना मिली। उन्हें यह खबर मीडिया के जरिए पता चली। पूरी खबर यहां पढ़ें… कनाडाई PM आज 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचेंगे: निवेश-ट्रेड डील पर फोकस; कनाडाई अफसर बोले- कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज 4 दिन के दौरे पर भारत पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना है। प्रधानमंत्री के तौर पर मार्क कार्नी का यह पहला भारत दौरा है। कनाडा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्नी मुंबई में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर चर्चा होगी। कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा के अधिकारी अब भारत पर लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। पहले कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत उसकी जमीन पर हस्तक्षेप कर रहा है और सीमापार दबाव जैसी गतिविधियों में शामिल है। सीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने कहा कि अगर कनाडा को लगता कि भारत उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है, तो प्रधानमंत्री भारत की यात्रा नहीं करते। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















