Responsive Scrollable Menu

27 February Ka Rashifal: पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज की तिथि एकादशी है और नक्षत्र आद्रा है. सूर्योदय सुबह 6:48 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:19 बजे होगा. आज पहले विकि करण रहेगा, उसके बाद विष्टि करण रहेगा. चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेगा.

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:57 बजे तक है. राहु काल सुबह 11:07 से 12:34 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचें. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता. यदि यात्रा जरूरी हो तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना बेहतर रहेगा.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है- “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालय प्रसिद्ध प्रसिद्ध ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं मां लक्ष्मी नमः” इस मंत्र का जप कमल गट्टे की माला से करने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर होगी सुनवाई

Breaking News Today Live Updates: फरवरी के माह का खत्म होने वाला है. इससे पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है. रात के समय हल्की ठंड अभी भी बरकार है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन पांच दिनों तंक तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं. आज यानि गुरुवार को अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई होनी है. पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची 28 फरवरी को सामने आएगी. इसमें मसौदा सूची के सभी 7.08 करोड़ नामों शामिल किया जाएगा. इन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे पर होंगी. वे सुबह के वक्त जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर होंगी. यहां पर स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड से उड़ान भरने वाली हैं. केरल स्टोरी 2 के मामले में हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई. अदालत ने निर्णय को सुरक्षित रखा है. 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Final: आकिब नबी बरसा रहे आग, सीजन में सबसे अधिक विकेट; 92 साल में ऐसा करने वाले तीसरे पेसर

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में आकिब नबी ने अब तक शानदार गेंदबाजी की। आकिब ने पहली पारी में कर्नाटक के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस सीजन में वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

आकिब नबी ने इस सीज़न में अब तक 10 मैच में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। आकिब की घातक गेंदबाजी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। 

आकिब नबी के सीजन में 60 विकेट
60 विकेट लिए और मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। इस दौरान, वह टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में एक ही सीज़न में 60 विकेट लेने वाले सिर्फ़ तीसरे पेसर बन गए। यह पांच विकेट हॉल उनके कैंपेन का सातवां और रणजी करियर का 15वां था, जिसने घरेलू क्रिकेट में एक शानदार रन बनाया।

नबी ने शिखर शेट्टी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया, इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया था। मयंक ने 160 रन की पारी खेली थी। आकिब ने अकेले अपने दम पर जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने का काम किया है। इसी वजह से दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा से जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। आकाश ने तो आकिब को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने तक की बात कह डाली है। 

आकिब ने पिछले रणजी सीजन में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2024-25 में 8 मैच की 15 पारियों में 13.93 की औसत से 44 विकेट लिए थे। तब उन्होंने 6 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस प्रदर्शन के बाद आकिब की भारतीय टेस्ट टीम में आने की राह खुलती दिख रही है। 

Fri, 27 Feb 2026 12:15:56 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriewal News : दिल्ली शराब घोटाला में केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी | Liquor Policy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:33:06+00:00

Delhi Liquor Scam News: बरी हुए केजरीवाल मीडिया के सामने दिया ये बड़ा बयान! #delhiliqourscam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:34:07+00:00

Court के फैसले के बाद परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल | #liquorpolicycase #shorts #cbi #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:37:55+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: NCERT की माफी पर CJI ने क्या कहा? | PM Modi | SC | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T06:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers