Responsive Scrollable Menu

आज का अंक ज्योतिष (Aaj Ka Ank Jyotish 27 february 2026): मूलांक 9 और भाग्यांक 3 का मेल, आज बदलेगी इन लोगों की किस्मत!

Numerology Horoscope Today 27 february 2026: आज की ऊर्जा काफी सकारात्मक है. मूलांक 9 हमें सिखाता है कि जो बातें अब हमारे काम की नहीं हैं, उन्हें पीछे छोड़ देना ही ठीक है. कामकाज के संचालन में आज आपकी बातों का गहरा असर होगा. यदि आप किसी पुराने विवाद को सुलझाना चाहते थे तो आज का दिन बहुत अनुकूल है.

Continue reading on the app

पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान का पलटवार, 55 पाक सैनिकों को मारने का दावा; सीमा पर बढ़ा तनाव

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार, जिसे इस्लामिक अमीरात कहा जाता है, ने पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगान अधिकारियों का दावा है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई को जिंदा पकड़ लिया गया है.

पाक के 19 चौकियों पर कब्जा

अफगान उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि 203 मंसूरी कोर और 201 खालिद बिन वालिद कोर ने पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों समेत कई सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाया. उन्होंने दावा किया कि एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा किया गया है, कुछ चौकियों को आग भी लगा दी गई है. बड़ी मात्रा में हथियार और एक टैंक नष्ट करने की बात भी कही गई है. यह संघर्ष डूरंड रेखा के आसपास हो रहा है. डूरंड रेखा 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसे अफगानिस्तान आधिकारिक रूप से नहीं मानता.

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले सीमा पार हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए. हालांकि अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि हमलों में महिलाएं और बच्चे समेत कई आम नागरिक मारे गए हैं. अफगान रक्षा मंत्रालय ने इसे अपनी संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बताया है.

सीमा पर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर गोलीबारी की शुरुआत अफगान ठिकानों से हुई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की खबर है.

दोनों देशों के बीच पिछले कई महीनों से तनाव बना हुआ है. अक्टूबर में भी सीमा पर बड़ी झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के सैनिक मारे गए थे. फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं और दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- Pakistan Blast: वीडियो में देखें इस्लामाबाद में हुए जोरदार विस्फोट का मंजर, हर तरफ बिखरी लाशें

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में हई बारिश तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल, रविवार को कैसा रहेगा इडेन गार्डन्स में मौसम, किस टीम पर खतरा ज्यादा?

अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा, जिससे दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा. वेस्टइंडीज का NRR: +1.791है और  भारत का NRR: -0.100 स्पष्ट है कि वेस्टइंडीज का रन रेट भारत से कहीं बेहतर है. इसलिए, मैच धुलने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा Fri, 27 Feb 2026 15:10:48 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War: पाक-अफगान युद्ध पर बहुत बड़ी खबर! | Breaking |Pak Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:30:24+00:00

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप का बड़ा खुलासा! #avimukteshwaranand #fir #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:45:01+00:00

Kolkata में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग | Earthquake #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:31:12+00:00

Delhi Liquor Policy Case में बरी हुए Arvind Kejriwal.. Pawan Khera ने ये क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T09:38:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers