Responsive Scrollable Menu

आरक्षित Special Train का किराया नियमित से अधिक, Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने बताया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि आरक्षित सीट वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित निर्धारित ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। वैष्णव का यह लिखित उत्तर कांग्रेस सांसद संजना जाटव के उन प्रश्नों पर आया, जिनमें विशेष ट्रेनों के किराया ढांचे और किराया तय करने के तरीकों के बारे में पूछा गया था। सदस्य ने पिछले तीन सालों में विशेष से नियमित सेवा में बदली गई ट्रेनों की संख्या के बारे में भी जानकारी मांगी थी।

वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करती रहती है। इसके लिए नई सेवाएं शुरू की जाती हैं, मौजूदा ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाता है, उनके फेरे बढ़ाए जाते हैं और मौजूदा ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाती है। वैष्णव ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मौजूदा ट्रेन सेवाओं की क्षमता (लोड) भी बढ़ाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2026: हलवाई जैसा Mini Ghevar घर पर बनाने के 3 आसान Methods, जानें परफेक्ट Recipe

ये लगातार चलने वाली प्रक्रियाएं हैं, जो परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता, प्रतिस्पर्धी मांगों आदि पर निर्भर करती हैं।’’ किराए के बारे में जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि पूरी तरह से द्वितीय श्रेणी की अनारक्षित विशेष ट्रेनों का किराया नियमित द्वितीय श्रेणी की अनारक्षित निर्धारित ट्रेनों के किराए के बराबर ही होता है। वैष्णव ने कहा, ‘‘हालांकि, आरक्षित सीट वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित निर्धारित समय-सारणी वाली ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है।’’ वैष्णव ने यात्रियों को मिलने वाली रियायतों का भी जिक्र किया और बताया कि भारतीय रेलवे ने 2024-25 के दौरान यात्री टिकटों पर 60,239 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।

Continue reading on the app

iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बड़ी बचत का मौका, Flipkart Freedom Sale में ₹17,000 तक का फायदा

Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 Pro पर ₹17,000 तक की संभावित बचत का मौका मिलेगा. बैंक ऑफर, कैशबैक और इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ iPhone 15 और iPhone 16 Plus पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध रहेंगी.

The post iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बड़ी बचत का मौका, Flipkart Freedom Sale में ₹17,000 तक का फायदा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Video:पूर्व कप्तान अंजिक्य रहाणे ने इशारों-इशारों में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर पर साधा निशाना

पूर्व कप्तान अंजिक्य रहाणे ने इशारों-इशारों में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर पर साधा निशाना Thu, 6 Aug 2026 16:52:24 +0530

  Videos
See all

कुंए का ये वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे #viral #viralvideo #morbi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:39:23+00:00

Assam Floods News: असम में बाढ़ का तांडव, 89 की मौत और लाखों बेघर! Heavy Rainfall Alert | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers