Responsive Scrollable Menu

Mouni Roy नशे की हालत में दिखीं धुत? वायरल हुआ वीडियो

Mouni Roy Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. जी हां, हाल ही में उन्हें मलाइका अरोरा के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, और वहां से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि Mouni Roy सीढ़ियों से उतरते वक्त अपनी स्टाफ का सहारा लेती नजर आ रही हैं. उनके चलने के अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद एक्ट्रेस थोड़ी ड्रंक थीं, जबकि कई फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा सिर्फ हाई हील्स या थकान की वजह से भी हो सकता है.

Continue reading on the app

सैमसंग ने भारत में लॉन्च की गैलेक्सी एस26 सीरीज; कीमत 87,999 रुपए से शुरू

गुरुग्राम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। टेक दिग्गज सैमसंग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसकी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस26 सीरीज अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत 1,89,999 रुपए तक जाती है।

गैलेक्सी एस26 सीरीज में गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह नई सीरीज अब तक का सबसे उन्नत एजेंटिक एआई मोबाइल अनुभव प्रदान करती है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान और समझदार बनाती है।

इन स्मार्टफोन्स का उद्देश्य शेड्यूल मैनेज करना, जानकारी खोजना, कंटेंट कैप्चर करना और फोटो-वीडियो एडिट करने जैसे कामों को कम मेहनत में पूरा करना है।

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपए है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपए है। वहीं, 16 जीबी + 1 टीबी वेरिएंट 1,89,999 रुपए में मिलेगा।

गैलेक्सी एस26+ की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी मॉडल 1,39,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी एस26 की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 87,999 रुपए है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी वर्जन 1,07,999 रुपए में मिलेगा।

गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से देश भर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गए हैं।

ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सैमसंग लाइव के जरिए भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

ये स्मार्टफोन कोबाल्ट वायलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू रंगों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा सैमसंग डॉट कॉम पर एक्सक्लूसिव पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में कंपनी ने दावा किया है कि यह मोबाइल फोन में इंडस्ट्री का पहला इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले लेकर आया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की दृश्यता कम करके यूजर डेटा की सुरक्षा करता है।

इस डिवाइस में गैलेक्सी के लिए कस्टमाइज्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर दिया गया है, जो सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू की बेहतर परफॉर्मेंस के साथ स्मूद मल्टीटास्किंग और मजबूत ऑन-डिवाइस एआई क्षमता प्रदान करता है।

अधिक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में नया डिजाइन किया गया है, जिसमें वेपर चेंबर और बेहतर थर्मल मैटेरियल दिए गए हैं।

यह सुपर-फास्ट चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करता है, जिससे कंपनी के अनुसार, बैटरी लगभग 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी एस26 सीरीज में एआई पावर्ड फोटोग्राफी और वीडियो पर खास ध्यान दिया गया है।

अल्ट्रा वेरिएंट में बेहतर लो-लाइट फोटो के लिए वाइडर अपर्चर, उन्नत नाइटोग्राफी वीडियो और स्टेबल रिकॉर्डिंग के लिए बेहतर सुपर स्टेडी फीचर दिया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड की जीत करेगी पाकिस्तान का पत्ता साफ, सेमीफाइनल का टिकट कटाने उतरेगी कीवी टीम

New Zealand vs England T20 World Cup Super 8: टी20 वर्ल्ड कप में 27 फरवरी को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों अपना-अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने उतरेंगी. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को नाम कर टॉप-4 में जगह बनाने उतरेगी. अगर कीवी टीम यह मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान का टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो जाएगा. Thu, 26 Feb 2026 20:20:19 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Supreme Court ने Corruption वाली NCERT की किताब पर क्यों लगाया बैन? | Sumit Awashti #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:08:16+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: रहस्यमयी कमरे में बाहरी की एंट्री बैन? | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:03:19+00:00

Champai Soren Grandson Death: Jharkhand के पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते Veer Soren पंचतत्व में विलीन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:01:31+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: Israel में PM Modi..Pakistan में धमाका! | Netanyahu | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T15:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers