Responsive Scrollable Menu

Sehri-Iftar Time Today: 26 फरवरी को किस समय किया जाएगा रोजा इफ्तार, जानें शुक्रवार को किस वक्त होगी सहरी

Sehri and Iftar Timing: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इस बार रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हुआ. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को आठवां रोजा है. कल यानी शुक्रवार को नौवां रोजा होगा. बता दें कि रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पूरे महीने रोजा रखते हैं. ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने में सच्चे मन से की गई इबादत से इंसान को रूहानी सुकून मिलता है और उसे अल्लाह की नेमत मिलती है.

सेहरी और इफ्तार में होता है अंतर

रमजान के पाक महीने में लोग रोजाना रोजा रखते हैं. रोजा रखने के लिए सुबह सेहरी की जाती है और शाम को इफ्तार. जिसके लिए समय तय होता है. जो हर शहर में अलग-अलग होता है. रोजे के दौरान पूरे दिन लोग कुछ नहीं खाते. यहां तक कि पानी भी नहीं पीते. सेहरी में खाना खाने के बाद रोजा शुरू होता है लेकिन शाम को इफ्तार के बाद रोजा पूरा हो जाता है उसके बाद लोग कुछ भी खा पी सकते हैं. सेहरी का समय फज्र से पहले होता है जबकि इफ्तार का समय मगरिब में होता है.

जानें क्या है फज्र और मगरिब?

बता दें कि फज्र सुबह की नमाज को कहा जाता है जबकि शाम की नमाज को मगरिब कहा जाता है. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को दिल्ली में इफ्तार का समय 6.19 बजे का है जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इफ्तार का समय 6.18 बजे का है. जबकि कल यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को दिल्ली में सेहरी का वक्त 5.30 बजे तक होगा और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5.29 बजे तक का होगा. 

जानें अन्य शहरों में 26  फरवरी को इफ्तार का समय

शहर इफ्तार का समय
दिल्ली शाम 6:19 बजे
मुंबई शाम 6:43 बजे
कोलकाता शाम 5:39 बजे
बेंगलुरु शाम 6:28 बजे
हैदराबाद शाम 6:22 बजे
चेन्नई शाम 6:17 बजे
लखनऊ शाम 6:05 बजे
कानपुर शाम 6:08 बजे
रांची शाम 5:50 बजे
अहमदाबाद शाम 6:41 बजे
सूरत शाम 6:42 बजे
पुणे शाम 6:39 बजे

27 फरवरी को सेहरी का समय

शहर सेहरी का समय
दिल्ली सुबह 5:30 बजे
नोएडा सुबह 5:29 बजे
मुंबई सुबह 5:47 बजे
कोलकाता सुबह 4:45 बजे
बेंगलुरु सुबह 5:26 बजे
हैदराबाद सुबह 5:24 बजे
चेन्नई सुबह 5:15 बजे
लखनऊ सुबह 5:15 बजे
कानपुर सुबह 5:17 बजे
रांची सुबह 4:57 बजे
अहमदाबाद सुबह 5:48 बजे
सूरत सुबह 5:47 बजे
पुणे सुबह 5:42 बजे

 

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मोदी ने 'याद वाशेम' में होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति हर्जोग संग लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल दौरे के दूसरे दिन, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद वाशेम पहुंचे। नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद प्रेसिडेंशियल गार्डन में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर इसे नरसंहार के पीड़ितों को दिया गया सम्मान बताया।

उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्बरेंस सेंटर, याद वाशेम का दौरा किया। यह पीएम का याद वाशेम का दूसरा दौरा था। पीएम ने होलोकॉस्ट पीड़ितों को फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने दिल को छू लेने वाले बुक ऑफ नेम्स हॉल का भी दौरा किया, जो होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों लोगों की याद को सहेजे हुए है।

पोस्ट के अनुसार, यह मेमोरियल अतीत की क्रूरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने और एक बेहतर दुनिया बनाने के हमारे मिलकर किए गए इरादे की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री मोदी का अगला पड़ाव राष्ट्रपति हर्जोग से मुलाकात थी। दोनों ने भारत-इजरायल की साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार किया। एमईए की पोस्ट के अनुसार, पीएम ने राष्ट्रपति संग एजुकेशन, स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन, टेक और कनेक्टिविटी में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की।

इसके बाद दोनों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत प्रेसिडेंशियल गार्डन में एक पौधा लगाया। पीएम ने राष्ट्रपति हर्जोग को जल्द ही भारत आने का न्योता भी दिया।

पीएम मोदी की दो दिन की राजकीय यात्रा गुरुवार को समाप्त हो रही है; इससे पहले दोनों देशों के पीएम प्रेस को भी संबोधित करेंगे। बुधवार को पीएम को इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। वे इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से भी नवाजा गया।

अपने संबोधन में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपना सच्चा मित्र और मित्र से बढ़कर भाई तक बताया। नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया का महान नेता बताते हुए मोदी हग का भी जिक्र किया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DY Patil T20 Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी- अर्जुन तेंदुलकर ने मिलकर 48 गेंदों में ठोके 118 रन, पहली बार साथ खेले

Arjun Tendulkar-Vaibhav Sooryavanshi: अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी पहली बार साथ-साथ एक मैच में खेले और उसमें जबरदस्त धमाका किया. दोनों ने साथ में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन उड़ाए. Thu, 26 Feb 2026 16:22:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के लिए चीन का बहुत बड़ा ऐलान ! पूरा अमेरिका सन्न । Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:12:13+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: हिंदू लड़कियों को कैसे फंसाती थीं अमरीन, आफरीन? #conversation #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:08:21+00:00

Prahar LIVE: Swami Avimukteshwaranand के आश्रम से मिले 10 सबूत! | POCSO | CM Yogi | Medical Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:10:07+00:00

Anurag Thakur On Congress: गिरफ्तारी विवाद पर अनुराग ठाकुर का बयान? Delhi Police Vs Himachal Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:07:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers