Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी वाणिज्य सचिव के साथ आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर हुई 'बहुत ही सार्थक चर्चा': पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोयल ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य सचिव और भारत में अमेरिकी राजदूत की मेजबानी की और द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बातचीत की।

उन्होंने कहा कि चर्चा का मुख्य फोकस भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने और संबंधों को और गहरा करने पर रहा।

गोयल ने एक्स पर लिखा, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मेजबानी की। व्यापार और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चाएं हुईं।

सर्जियो गोर ने भी इस बैठक को प्रोडक्टिव बताया और कहा, हावर्ड लटनिक और पीयूष गोयल के साथ बहुत ही उपयोगी लंच मीटिंग रही। हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र मौजूद हैं।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने और प्रमुख साझेदार देशों के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने पर काम कर रहा है।

सरकार भारतीय कारोबारियों के लिए ज्यादा बाजार पहुंच सुनिश्चित करने और उन्हें वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं से जोड़ने पर जोर दे रही है।

इससे पहले गोयल ने कहा था कि भारत 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) कर चुका है, जिससे भारतीय व्यवसायों को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक विशेष पहुंच मिली है।

उन्होंने बताया कि इन समझौतों से भारतीय वस्तुओं, सेवाओं, कृषि और मत्स्य उत्पादों तथा श्रम-प्रधान क्षेत्रों को नए बाजार मिल रहे हैं और प्रतिभा की आवाजाही भी आसान हो रही है।

मंत्री के अनुसार, आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य अलग-थलग रहना नहीं है, बल्कि वैश्विक भागीदारी के जरिए मजबूत, भरोसेमंद और विविध आपूर्ति शृंखलाएं तैयार करना है।

उन्होंने उद्यमियों और उद्योग जगत के नेताओं से बार-बार अपील की है कि वे वैश्विक अवसरों को देश भर के एमएसएमई, किसानों, निर्यातकों और मछुआरों तक पहुंचाएं।

हाल ही में मुंबई में आयोजित ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड के 27वें संस्करण में गोयल ने कहा था कि भारत की विकास यात्रा में उद्यमी और युवा अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि युवा भारत अमृत काल के दौरान देश को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

फरवरी की शुरुआत में भारत और अमेरिका के बीच एक प्रारंभिक समझौते पर सहमति बनी थी, जिसके तहत अमेरिकी टैरिफ को भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की रूपरेखा तय की गई थी। बदले में भारत ने पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की योजना का संकेत दिया था। यह समझौता पहले चरण को औपचारिक रूप देने के साथ व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे की बातचीत का आधार था।

हालांकि, हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के आपातकालीन टैरिफ को अमान्य कर दिया, जिससे भारत के लिए बातचीत की नई संभावनाएं बनी हैं।

इसके जवाब में भारत ने वॉशिंगटन जाने वाले अपने प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तावित यात्रा फिलहाल टाल दी है, जिसका उद्देश्य अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देना था। हालांकि, भारत इस समझौते पर पुनर्विचार नहीं कर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत भविष्य में संभावित न्यायिक या एकतरफा टैरिफ फैसलों से बचाव के उपायों पर जोर दे सकता है, साथ ही व्यापारिक संबंधों को बनाए रखते हुए घरेलू ऊर्जा और आर्थिक प्राथमिकताओं का संतुलन साधने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका भारत से टैरिफ वसूली जारी रखेगा और इस समझौते को अपने संशोधित दृष्टिकोण के तहत निष्पक्ष बताया है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sehri-Iftar Time Today: 26 फरवरी को किस समय किया जाएगा रोजा इफ्तार, जानें शुक्रवार को किस वक्त होगी सहरी

Sehri and Iftar Timing: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इस बार रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हुआ. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को आठवां रोजा है. कल यानी शुक्रवार को नौवां रोजा होगा. बता दें कि रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पूरे महीने रोजा रखते हैं. ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने में सच्चे मन से की गई इबादत से इंसान को रूहानी सुकून मिलता है और उसे अल्लाह की नेमत मिलती है.

सेहरी और इफ्तार में होता है अंतर

रमजान के पाक महीने में लोग रोजाना रोजा रखते हैं. रोजा रखने के लिए सुबह सेहरी की जाती है और शाम को इफ्तार. जिसके लिए समय तय होता है. जो हर शहर में अलग-अलग होता है. रोजे के दौरान पूरे दिन लोग कुछ नहीं खाते. यहां तक कि पानी भी नहीं पीते. सेहरी में खाना खाने के बाद रोजा शुरू होता है लेकिन शाम को इफ्तार के बाद रोजा पूरा हो जाता है उसके बाद लोग कुछ भी खा पी सकते हैं. सेहरी का समय फज्र से पहले होता है जबकि इफ्तार का समय मगरिब में होता है.

जानें क्या है फज्र और मगरिब?

बता दें कि फज्र सुबह की नमाज को कहा जाता है जबकि शाम की नमाज को मगरिब कहा जाता है. आज यानी गुरुवार (26 फरवरी) को दिल्ली में इफ्तार का समय 6.19 बजे का है जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इफ्तार का समय 6.18 बजे का है. जबकि कल यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को दिल्ली में सेहरी का वक्त 5.30 बजे तक होगा और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5.29 बजे तक का होगा. 

जानें अन्य शहरों में 26  फरवरी को इफ्तार का समय

शहर इफ्तार का समय
दिल्ली शाम 6:19 बजे
मुंबई शाम 6:43 बजे
कोलकाता शाम 5:39 बजे
बेंगलुरु शाम 6:28 बजे
हैदराबाद शाम 6:22 बजे
चेन्नई शाम 6:17 बजे
लखनऊ शाम 6:05 बजे
कानपुर शाम 6:08 बजे
रांची शाम 5:50 बजे
अहमदाबाद शाम 6:41 बजे
सूरत शाम 6:42 बजे
पुणे शाम 6:39 बजे

27 फरवरी को सेहरी का समय

शहर सेहरी का समय
दिल्ली सुबह 5:30 बजे
नोएडा सुबह 5:29 बजे
मुंबई सुबह 5:47 बजे
कोलकाता सुबह 4:45 बजे
बेंगलुरु सुबह 5:26 बजे
हैदराबाद सुबह 5:24 बजे
चेन्नई सुबह 5:15 बजे
लखनऊ सुबह 5:15 बजे
कानपुर सुबह 5:17 बजे
रांची सुबह 4:57 बजे
अहमदाबाद सुबह 5:48 बजे
सूरत सुबह 5:47 बजे
पुणे सुबह 5:42 बजे

 

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू, 3 खिलाड़ी बने कप्तान

5 cricketers debut international without playing a single First-Class match: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर 'फर्स्ट क्लास' क्रिकेट को इंटरनेशनल सफलता की पहली सीढ़ी माना जाता है, लेकिन कुछ विरले खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो परंपराओं को धता बता देते हैं. डेविड वॉर्नर, मशरफे मुर्तज़ा, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और अकीला धनंजय-ये वे नाम हैं जिन्होंने बिना एक भी फर्स्ट क्लास मैच खेले डायरेक्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी. यह कहानी केवल उनके जादुई डेब्यू की नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस और नेतृत्व की भी है. इनमें से वॉर्नर, मुर्तज़ा और राशिद ने न केवल रनों और विकेटों का अंबार लगाया, बल्कि अपनी नेशनल टीमों की कप्तानी कर जीत के नए कीर्तिमान भी स्थापित किए. Thu, 26 Feb 2026 16:41:50 +0530

  Videos
See all

Anurag Thakur On Congress: गिरफ्तारी विवाद पर अनुराग ठाकुर का बयान? Delhi Police Vs Himachal Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:07:03+00:00

Prahar LIVE: Swami Avimukteshwaranand के आश्रम से मिले 10 सबूत! | POCSO | CM Yogi | Medical Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:10:07+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: हिंदू लड़कियों को कैसे फंसाती थीं अमरीन, आफरीन? #conversation #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:08:21+00:00

Delhi Blast Case : दिल्ली ब्लास्ट साजिश में NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर से 2 आतंकी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers