Responsive Scrollable Menu

सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी, महिला डीसीपी घायल

गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए। उन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों मे आग लगा दी। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला डीसीपी घायल हो गईं। वेतन वृद्धि की मांग लेकर 5000 कर्मचारियों ने काम रोका कंपनी के बन रहे नए प्लांट में आज सुबह 5000 से ज्यादा कर्मचारी अचानक काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की मुख्य वजह काम के घंटों में हुई बढ़ोतरी को कम करने और वेतन वृद्धि है। शुरुआत में हड़ताल शांति से हो रही थी। लेकिन अचानक कुछ कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी में आगजनी की 3 तस्वीरें… प्लांट में भारी पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 40 से अधिक आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने हिंसा में शामिल करीब 25 मजदूरों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, कारखाने में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है और स्थिति को शांत करने के लिए कंपनी अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की कोशिश जारी है। श्रम संहिता के अधिसूचित होते ही लागू कर देंगे: एल एंड टी इस बारे में लार्सन एंड टुब्रो ने एक बयान जारी करते हुए कहा- गुजरात सरकार द्वारा श्रम संहिता की अधिसूचना लागू होते ही, हम इसके सभी नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे। फिलहाल हम सभ कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। --------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गोंडल में AAP नेता जिगीशा पटेल पर पथराव:कार का शीशा टूटा, सिर में चोट आने से खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया राजकोट जिले के गोंडल में आम आदमी पार्टी (AAP) की क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जिगीशा पटेल पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं के एक समूह ने घोघावदार रोड पर उनकी कार को घेर लिया। एक महिला ने पत्थर उनकी कार पर दे मारा। इससे कार का कांच टूट गया और जिगीशआ के सिर पर चोट लग गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

राहुल गांधी बोले-यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं:शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा है; यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर PM की आलोचना की

संसद में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने PM की आलोचना की। उन्होंने अपनी पार्टी के यूथ विंग के सदस्यों के खिलाफ शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस एक्शन पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन एक जैसा है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं। राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा है। यह कोई अपराध नहीं है। राहुल ने पूछा… जब आदिवासी अपने जल, जंगल, जमीन के हक के लिए खड़े हुए, तो उन पर भी शक की नजर डाली गई। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां PM सवालों से डरते है? जहां असहमति को कुचलना शासन का स्वभाव बनता जा रहा है? दरअसल, दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस मेंबर्स ने शर्ट उतार कर प्रोटेस्ट किया था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने शिमला पहुंची थी। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को उन्हें ले जाने से रोक लिया था। राहुल ने ये बातें गिरफ्तार तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली वापस लाने की इजाजत मिलने के बाद कही। राहुल ने अपनी पोस्ट में और क्या कहा… अब समझिए हिमाचल में क्या हुआ… दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया। दिल्ली पुलिस ने शिमला के एक होटल से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 3 नेताओं को गिरफ्तार किया, लेकिन हिमाचल पुलिस ने उन्हें आधे रास्ते में रोक लिया और दिल्ली नहीं ले जाने दिया। हिमाचल पुलिस का तर्क था कि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कोई औपचारिक सूचना नहीं दी। हिमाचल में सादे कपड़ों में आकर मेहमानों को उठाया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी दोनों पुलिस में बहस होती रही। इसके बाद जज ने फाइल तैयार करने को कहा तो दिल्ली पुलिस फिर बिना कागजी कार्रवाई के तीनों नेताओं को ले गई। इसका पता चलते ही हिमाचल पुलिस ने फिर उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों नेताओं को कोर्ट में पेश कर दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया। करीब 18 घंटे तक दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच ड्रामा चलता रहा। फिर गुरुवार सुबह करीब पौने 6 बजे दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं को लेकर चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक! शिवम दुबे ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

Shivam Dube completed his over in 11 ball: सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 1 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए. सबसे खराब चीज ये रही कि उन्होंने अपने ओवर को पूरा करने में 11 गेंद खर्च कर डाले में जिसमें वाइड और नो बॉल शामिल रहा. Thu, 26 Feb 2026 23:01:49 +0530

  Videos
See all

Iran America War: 3 बजते ही धुंआ-धुंआ होगा पूरा मिडिल-ईस्ट! | Khamenei | Trump | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:30:04+00:00

Body Conduction Technology : क्या सच में उंगली से कॉल सुनी जा सकती है? Bluetooth Finger Ring Review #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:00:49+00:00

Iran News:ईरान के पास कौन-कौन सी मिसाइल है ? #shorts #ytshorts #iran #khamenei #ayatullahkhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:06:30+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers