Responsive Scrollable Menu

इन 2 शेयरों में 15% तक की तूफानी तेजी

Buzzing Stocks: शेयर बाजार में आज 26 फरवरी को दो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। केएसबी लिमिटेड (KSB Ltd) और सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया (Sanofi Consumer Healthcare India Ltd) के शेयर कारोबार के दौरान 15 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी इनके तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई। दोनों कंपनियों ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किए थे

Continue reading on the app

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंबानी के जामनगर वाले घर पर पहला इवेंट हुआ; सचिन बोले- बेटा बड़ा हो गया है

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराने आता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती और अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त हैं। फंक्शन की 2 तस्वीरें… स्पीच देते वक्त इमोशनल हुए सचिन कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा- “अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है, तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।” वहीं, तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, "सचिन और अंजली, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज, वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।" सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया सचिन ने अपने बेटे की शादी में पीए मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पेट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया चंडोक सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है और परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया था। इस सीजन वह LSG की ओर से खेलेंगे। अर्जुन ने IPL के 5 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वे बैट से सिर्फ 13 रन ही बना सके। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन अब गोवा की टीम से खेल रहे हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था। --------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव? बिना नाम लिए इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

Suryakumar Yadav statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में 72 रनों से जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार गदगद हैं. टीम इंडिया के लिए ये जीत बहुत ही जरूरी थी. क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा हो गया था, लेकिन अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया की बॉलिंग पर अपनी चिंता जाहिर की. Thu, 26 Feb 2026 23:49:43 +0530

  Videos
See all

Body Conduction Technology : क्या सच में उंगली से कॉल सुनी जा सकती है? Bluetooth Finger Ring Review #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:00:49+00:00

Iran-America WAR ALERT: ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में भूचाल! | Trump | War Update | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T23:01:07+00:00

Is Donald Trump planning to attack Iran? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T22:14:01+00:00

Iran America War: 3 बजते ही धुंआ-धुंआ होगा पूरा मिडिल-ईस्ट! | Khamenei | Trump | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers