राहुल गांधी बोले-यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं:शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा है; यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर PM की आलोचना की
संसद में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने PM की आलोचना की। उन्होंने अपनी पार्टी के यूथ विंग के सदस्यों के खिलाफ शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस एक्शन पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन एक जैसा है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं। राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा है। यह कोई अपराध नहीं है। राहुल ने पूछा… जब आदिवासी अपने जल, जंगल, जमीन के हक के लिए खड़े हुए, तो उन पर भी शक की नजर डाली गई। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां PM सवालों से डरते है? जहां असहमति को कुचलना शासन का स्वभाव बनता जा रहा है? दरअसल, दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस मेंबर्स ने शर्ट उतार कर प्रोटेस्ट किया था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने शिमला पहुंची थी। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को उन्हें ले जाने से रोक लिया था। राहुल ने ये बातें गिरफ्तार तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली वापस लाने की इजाजत मिलने के बाद कही। राहुल ने अपनी पोस्ट में और क्या कहा… अब समझिए हिमाचल में क्या हुआ… दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया। दिल्ली पुलिस ने शिमला के एक होटल से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 3 नेताओं को गिरफ्तार किया, लेकिन हिमाचल पुलिस ने उन्हें आधे रास्ते में रोक लिया और दिल्ली नहीं ले जाने दिया। हिमाचल पुलिस का तर्क था कि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कोई औपचारिक सूचना नहीं दी। हिमाचल में सादे कपड़ों में आकर मेहमानों को उठाया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी दोनों पुलिस में बहस होती रही। इसके बाद जज ने फाइल तैयार करने को कहा तो दिल्ली पुलिस फिर बिना कागजी कार्रवाई के तीनों नेताओं को ले गई। इसका पता चलते ही हिमाचल पुलिस ने फिर उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों नेताओं को कोर्ट में पेश कर दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया। करीब 18 घंटे तक दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच ड्रामा चलता रहा। फिर गुरुवार सुबह करीब पौने 6 बजे दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं को लेकर चली गई। पूरी खबर पढ़ें…
बाड़मेर में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल:अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भर चुके; ब्लास्ट से मकान-स्कूल में आईं दरारें
बाड़मेर में एक खेत में जमीन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। पिछले 4 दिन से निकल रहे क्रूड ऑयल को एक गड्डे में भरा जा रहा है, जिससे अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे जा चुके हैं। जहां पर क्रूड ऑयल निकल रहा है, वहां से करीब 40 मीटर दूरी पर ऐश्वर्या वेटलैंड (तेल का कुआं) है। अधिकारियों को इसकी पाइपलाइन में लीकेज का शक है, जिसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है। लोगों का कहना है कि यहां 24 फरवरी को ब्लास्ट भी किया गया था, जिससे घरों और स्कूल में दरारें आ गई। मामला कवास गांव का है। विधानसभा में बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। दरअसल, 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते खेत के एक हिस्से में तेल फैल गया। सूचना पर कंपनी के इंजीनियर्स की एक टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। जहां क्रूड ऑयल निकल रहा है, वहां मशीनों से करीब 100 मीटर लंबी खाई खोदकर एक रास्ता बनाया गया है, जिससे तेल का बहाव उसके जरिए एक गड्डे तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद गड्डे से टैकरों से तेल को भरकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। खेत में जमीन से निकलते क्रूड ऑयल की फोटोज… अचानक ब्लास्ट होने पर निकले थे घरों से ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन के लिए ब्लास्ट करती है। इससे हमारे घरों में दरारें आ रही है। 24 फरवरी की रात को अचानक तेज ब्लास्ट होने से जमीन में कंपन हो गया। ऐसे लगा जैसे भूकंप आ गया। डर के मारे घरों से बाहर निकले। स्कूल, घरों में दरारें आ गई थी। किसान हरजीराम खोथ का कहना है- क्रूड ऑयल के रिसाव से एक बीघा जमीन में खेती खराब हो गई है। फसल भी प्रभावित हुई और जमीन भी तैलीय हो गई है। बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी गुरुवार को विधानसभा में ये मुद्दा उठाते हुए कहा- तेल उत्पादन के लिए ब्लास्ट पर कई देशों में रोक लगी हुई है। तेल कुएं के अंदर पानी, मिट्टी और केमिकल डालकर तेल वापस फेक्रिंग करके निकाला जाता है। इन दोनों के कारण छीतर का पार, काऊ खेड़ा इलाके में बीते दिनों वैल नंबर 8 में तेल बाहर निकल गया। लगातार तेल बह रहा है। पीने का पानी और खेती का पानी प्रभावित हो रहा है। विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि लोगों की बीते 3-4 सालों से मांग है कि सर्वे और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। कंपनी अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा- पिछले 7 दिनों में तेल और गैस से रिलेटेड कोई भी एक्टिविटी नहीं हुई है। उन्होंने कहा- यहां पाइप लाइन से लीकेज नहीं हुआ है। ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर के खेत में 3 दिनों से निकल रहा क्रूड-ऑयल:50 से ज्यादा टैंकर भरे; इंजीनियर तलाश रहे लीकेज पॉइंट; किसान ने मांगा मुआवजा बाड़मेर के कवास में ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के वेलपैड संख्या-8 के पास एक खेत में तीसरे दिन भी क्रूड ऑयल का रिसाव जारी है। क्रूड ऑयल पूरे खेत में भर गया है। मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है और गड्डा खोदकर वैक्यूम पंप से टैंकर भरकर क्रूड ऑयल को भरने की कोशिश की जा रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















