Responsive Scrollable Menu

Kitchen Cleaning: Toxic Cleaners को कहें Good Bye, ये Natural Kitchen Hacks हैं 100% Safe और असरदार

किचन में काम करने के बाद अक्सर हम फिनायल से स्लैब आदि को पोंछकर साफ कर देते हैं। हमें ऐसा लगता है कि अब किचन पूरी तरह से कीटाणुमुक्त हो गया है और किचन की अच्छे से साफ हो गई है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन एक ऐसी जगह है, जहां पर हम न सिर्फ खाना बताने हैं, बल्कि खाना भी रखा जाता है। वहीं तेज केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने से यह बैड क्लीनिंग में गिना जाता है। जहां मार्केट में मिलने वाले अधिकतर फेनेल और फ्लोर क्लीनर में 'अमोनिया', 'फेनोल' और 'थैलेट्स' जैसे तत्व पाए जाते हैं।

यह तत्व अगर शरीर में चले जाते हैं, तो पाचन तंत्र को बिगाड़ने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ऐसे में अगर इनकी जगह प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल किया जाए, तो किचन को अच्छे से क्लीन किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन में केमिकल का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए। वहीं किचन को साफ करने के लिए सेफ नेचुरल ऑप्शन क्या हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Aluminium Foil में पैक खाना है Slow Poison, Alzheimer के Risk से बचाएगा यह देसी तरीका


केमिकल क्लीनर की वजह से होने वाली समस्याएं

जब आप फिनाइल से स्लैब को पोंछते हैं औऱ फिर इस पर रोटी बेलते हैं या सब्जी काटते हैं। तो केमिकल सीधे खाने में मिल जाता है। तेज गंध वाले क्लीनर हवा में हानिकारक कण छोड़ते हैं, जिससे अस्थमा या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। इन केमिकल्स के सीधे संपर्क में आने से हाथों की स्किन रूखी हो जाती है और रैशेज बढ़ने लगते हैं।

ऐसे साफ करें किचन

आप एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिला है। इसमें नींबू के छिलके डाल दें। जिससे कि अच्छी खुशबू आए। इस स्प्रे को छिड़ककर साफ करना चाहिए। इससे किचन से मक्खियां दूर रहती हैं।

किचन साफ करने में नींबू का रस और बेकिंग सोडा बहुत उपयोगी है। नींबू के रस और बेकिंड सोडा को मिलाकर इसका छिड़काव करें। इससे अलग-अलग दाग वाली वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। अब 5 मिनट बाद साफ कर लें। ऐसा करने से किचन के दाग दूर होंगे और स्लैब भी चमक जाएगी।

सफाई का मतलब चमक नहीं होता है, बल्कि यह सुरक्षा भी है। ऐसे में किचन में फिनाइल की जगह प्राकृतिक क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

Continue reading on the app

पहले नाबालिग कपल का वीडियो बनाया, फिर कर दिया हमला-मंगलुरू पुलिस ने बाप-बेटे पर दर्ज की FIR

मंगलुरु में नाबालिग कपल पर कथित हमला और वीडियो बनाने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज। एससी समुदाय से जुड़े जाति अपमान की धाराएं भी पहुंचाईं। मोरल पुलिसिंग घटना की जांच मंगलुरु साउथ पुलिस कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC: गेंद-बल्ले से छाए Rachin Ravindra, कहा- Captain Mitchell Santner कैप्टेन नहीं कवच हैं

न्यूजीलैंड के आलराउंडर रचिन रविंद्र ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में अपनी टीम की श्रीलंका पर 61 रन से जीत के बाद अपने कप्तानमिचेल सैंटनर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं और उन्हें दमदार महसूस कराने का तरीका ढूंढ लेते हैं। रविंद्र ने इस मैच में 32 रन बनाए और 19 रन देकर चार विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान सैंटनर की 26 गेंदों पर खेली गई 47 रन की पारी से न्यूजीलैंड 84 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 168 रन बनाने में सफल रहा।

इसके जवाब में श्रीलंका आठ विकेट पर 107 रन ही बना सका। रविंद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि सैंटनर कितने शांत स्वभाव के हैं, लेकिन उनका सोचने का तरीका भी कमाल का है, जैसे कि किस छोर से कौन सी गेंद फेंकनी है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं और आपका हौसला बढ़ाते हैं। मुझे लगता है कि उनके जैसा कप्तान होना टीम के लिए बहुत अच्छा है। उनके नेतृत्व में मैदान पर उतरते ही आपको ऐसा अहसास होता है जैसे आप 10 फीट लंबे हों और आप अभेद्य महसूस करते हैं। टीम में उनकी मौजूदगी से बहुत फायदा मिलता है।’’

यह केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपमहाद्वीप की पिचों पर गेंदबाजी करने का सैंटनर का अनुभव भी स्पिन गेंदबाजी इकाई के लिए मददगार साबित होता है। रविंद्र ने कहा, ‘‘हमारे पास सैंटनर हैं, जो सीमित ओवरों की क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। वह हमें बताते हैं कि कैसी गेंदबाजी करनी है। इससे मदद मिलती है और हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Thu, 26 Feb 2026 16:01:29 +0530

  Videos
See all

Bihar News : Holi से ठीक पहले Patna में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ ! Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:40:16+00:00

अनिल अंबानी केस में बड़ा खुलासा! करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त| #AnilAmbani #edaction #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:31:32+00:00

बैलगाड़ी पर दूल्हा, लोग रह गए हैरान | #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:33:06+00:00

Justice Yashwant Varma Cash Row: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच तेज| Three member committee | SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T10:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers