Responsive Scrollable Menu

Gaurav Khanna Divorce: 'बस तलाक पेपर पर साइन बाकी हैं' आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से खत्म किया रिश्ता!

Gaurav Khanna Divorce: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी बीच शो से अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एलिमिनेट हो गईं। गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने का खुलासा करने के बाद से ही आकांक्षा सुर्खियों में हैं। अब शो से बाहर आते ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक पर बड़ा बयान दिया है।

'कोई भी महिला TRP के लिए तलाक जैसी बात नहीं करेगी'
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने तलाक की बात सिर्फ शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कही थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा- "मुझे नहीं लगता कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जा के टीआरपी के लिए बोलेगी कि मैं अपने पति से तलाक ले रही हूं।"

'तलाक पेर पर साइन होने बाकी हैं'
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। पैपराजी पेज वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए वीडियो में आकांक्षा ने कहा, "कृपया मेरे घर पे आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए।" उन्होंने खुलासा किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. उन्होंने कहा, "लॉक अप में जाने से पहले भी हमारी लीगल टीमें बात पे बात कर रही थीं। और बाहर निकलने के बाद भी... बात बस इतनी है, आप जानते हैं, हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं।"

2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे।

शादी के बाद कई इंटरव्यू में दोनों से परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे गए थे। उस दौरान आकांक्षा ने बताया था कि जहां गौरव पिता बनना चाहते थे, वहीं वह उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं।

'लॉक अप 2' में किया था अलगाव का खुलासा
आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने अब तक अपने रिश्ते में आई दरार की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Continue reading on the app

रिकवरी एजेंट कर रहे हैं परेशान? जानिए आपके अधिकार और शिकायत का तरीका

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी एजेंटों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए हैं. यदि रिकवरी एजेंट आपको डराते, धमकाते या परेशान करते हैं, तो बैंक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय एथलीटों का भव्य स्वागत: मनसुख मंडाविया से मुलाकात और LA 2028 की तैयारी

हाल ही में भारत लौटे एथलीटों ने अपने शानदार स्वागत और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से हुई प्रेरणादायक मुलाकात का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे इस समर्थन ने उन्हें LA 2028 ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है. #IndianAthletes #LA2028 #SportsNews #MansukhMandaviya #TeamIndia Wed, 5 Aug 2026 17:54:12 +0530

  Videos
See all

संभल हिंसा पर आयोग की बड़ी रिपोर्ट | Sambhal Violence | Jama Masjid | UP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:10:57+00:00

Kanpur Video Viral: चेहल्लुम में बिरयानी की लूट, छीना-झपटी में कई लोग जख्मी | Muslim | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:15:35+00:00

Is the UK prison overcrowding crisis Andy Burnham's first big challenge?| BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:13:38+00:00

Rescue Viral Video: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, डूबते कांवड़िए का रेस्क्यू | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:06:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers