Responsive Scrollable Menu

'कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत का नहीं कोई संबंध', PM मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले ओटावा का बड़ा बयान

Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आने वाले हैं. पीएम कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले भारत को लेकर कनाडा का रुख बदलने लगा है. इस बीच ओटावा ने कहा कि है कनाडा में हिंसक आपराधिक मामलों से भारत का कोई लेना-देना नहीं है. भारत को लेकर कनाडा के इस बयान ने सबको चौंका दिया.

भारत को लेकर क्या बोला कनाडा?

ओटावा ने कहा है कि कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत की अब कोई भूमिका नहीं है. बता दें कि  कनाडा का यह बयान मार्क कार्नी के देश की सत्ता संभालने के बाद भारत के प्रति बदले नजरिये का संकेत है. क्योंकि पिछले कुछ सालों से कनाडा भारत पर हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय दमन के गंभीर आरोप लगाता रहा है. लेकिन कनाडा के इस बयान से ऐसा लगता है कि अब दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर से बदलने और मजबूत होने लगे हैं.

पीएम कार्नी के भारत दौरे से पहले बदला नजरिया

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट  के मुताबिक, कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बयान दिया. अधिकारी ने ओटावा और नई दिल्ली के बीच सुरक्षा वार्ताओं और सहयोग में प्रगति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'इन मुद्दों पर भारत सरकार के साथ हमारी गंभीर और ठोस बातचीत होती है. साथ ही विदेशी हस्तक्षेप से बचने के लिए हमारे पास मजबूत सुरक्षा उपाय मौजूद हैं."

कनाडा के आरोपों को खारिज करता रहा है भारत

बता दें कि भारत और कनाडा के संबंधों में जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान तनाव पैदा हुआ था. उस दौरान कनाडा ने कई बार भारत पर देश में होने वाली हिंसा में शामिल होने के आरोप लगाए थे. हालांकि भारत कनाडा के उन आरोपों से हमेशा इनकार किया और उन्हें निराधार और बेतुका बताया. टोरंटो स्टार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कनाडा के इस एलान  का भारत स्वागत करेगा. क्योंकि वह हमेशा इसे खारिज करता रहा है.

Continue reading on the app

भारत ने 9 एफटीए किए, व्यवसायों को वैश्विक बाजार तक अधिक पहुंच मिली: पीयूष गोयल

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पूरे किए हैं, जिससे भारतीय व्यवसायों को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिकता के साथ पहुंच मिली है।

उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारतीय वस्तुओं, सेवाओं, कृषि और मत्स्य उत्पादों तथा श्रम-प्रधान क्षेत्रों को नए बाजार मिलेंगे। इससे भारत वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से बेहतर तरीके से जुड़ेगा और प्रतिभाओं की आवाजाही भी बढ़ेगी।

गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब वैश्विक जुड़ाव के साथ मजबूत, भरोसेमंद और विविध आपूर्ति शृंखलाएं तैयार करना है।

उन्होंने उद्यमियों और उद्योग जगत के नेताओं से अपील की कि वे वैश्विक अवसरों को देश भर के एमएसएमई, किसानों, निर्यातकों और मछुआरों तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा भारत अमृत काल के दौरान देश को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुंबई में आयोजित ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के 27वें संस्करण में मुख्य भाषण देते हुए गोयल ने कहा कि भारत की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, जिसे देश के उद्यमी और युवा शक्ति आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत की युवा शक्ति और मानव संसाधन देश की विकास गाथा के केंद्र में हैं।

स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योग नेताओं से बातचीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जुनून, नवाचार और कुशल मानव संसाधन भारत की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ताकत हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोजगार को लेकर उठ रही चिंताओं पर गोयल ने कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें बदल देगा।

उन्होंने बताया कि भारत हर साल लगभग 23 लाख एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) स्नातक तैयार करता है और देश के पास युवा, अनुकूलनशील और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं का बड़ा भंडार है।

वाई2के युग से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि एआई अगला बड़ा मोड़ साबित होगा, जो भारतीय व्यवसायों के लिए बेहतर अवसर, अधिक मूल्य वाला काम, मजबूत निर्यात और वैश्विक एकीकरण को बढ़ावा देगा। साथ ही साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण और सिस्टम गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश भर से आए प्रमुख उद्यमियों, उद्योगपतियों और स्टार्टअप संस्थापकों की मौजूदगी में पुरस्कार भी वितरित किए।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू, 3 खिलाड़ी बने कप्तान

5 cricketers debut international without playing a single First-Class match: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर 'फर्स्ट क्लास' क्रिकेट को इंटरनेशनल सफलता की पहली सीढ़ी माना जाता है, लेकिन कुछ विरले खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो परंपराओं को धता बता देते हैं. डेविड वॉर्नर, मशरफे मुर्तज़ा, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और अकीला धनंजय-ये वे नाम हैं जिन्होंने बिना एक भी फर्स्ट क्लास मैच खेले डायरेक्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी. यह कहानी केवल उनके जादुई डेब्यू की नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस और नेतृत्व की भी है. इनमें से वॉर्नर, मुर्तज़ा और राशिद ने न केवल रनों और विकेटों का अंबार लगाया, बल्कि अपनी नेशनल टीमों की कप्तानी कर जीत के नए कीर्तिमान भी स्थापित किए. Thu, 26 Feb 2026 16:41:50 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: हिंदू लड़कियों को कैसे फंसाती थीं अमरीन, आफरीन? #conversation #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:08:21+00:00

Delhi Blast Case : दिल्ली ब्लास्ट साजिश में NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर से 2 आतंकी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:10:00+00:00

Iran America War Update: ईरान के लिए चीन का बहुत बड़ा ऐलान ! पूरा अमेरिका सन्न । Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:12:13+00:00

Anurag Thakur On Congress: गिरफ्तारी विवाद पर अनुराग ठाकुर का बयान? Delhi Police Vs Himachal Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T11:07:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers