Responsive Scrollable Menu

दुनिया की सबसे बड़ी Economy पर IMF का अलर्ट! ग्रोथ के बावजूद कर्ज और संरक्षणवाद से जोखिम बरकरार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर अपना ताजा आकलन पेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि बेरोजगारी दर में भी गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि, आईएमएफ ने बढ़ते सरकारी कर्ज और संरक्षणवादी व्यापार नीतियों को लेकर कड़ी चेतावनी भी जारी की है।

आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का समग्र आकलन पेश किया है। 191 देशों के संगठन का विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बारे में आकलन मोटे तौर पर सकारात्मक है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) यानी वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल उत्पादन 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़ सकता है। यह वृद्धि 2025 में दर्ज 2.2 प्रतिशत की दर से अधिक होगी।

इसे भी पढ़ें: NVS-02 मिशन की विफलता का खुलासा! ISRO ने बताया क्यों नहीं बढ़ पाई उपग्रह की कक्षा, भविष्य के लिए किए बड़े बदलाव

 

आईएमएफ का अनुमान है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर 2025 के अंत में 4.5 प्रतिशत से घटकर 2026 में 4.1 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं, महंगाई दर 2027 तक अमेरिकी केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य तक आ सकती है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि फेडरल रिजर्व रेपो दर को मौजूदा 3.6 प्रतिशत से दर को घटाकर लगभग 3.4 प्रतिशत तक ला सकता है। इसने 2025 में नीतिगत ब्याज दर में तीन बार कटौती की थी।

उन्होंने हालांकि आगाह किया कि अमेरिकी रोजगार बाजार में ‘‘ अत्यधिक गिरावट’’ आने की स्थिति को छोड़कर, सरकार को और अधिक कटौती करने से बचना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को मजबूत उत्पादकता वृद्धि का लाभ मिला है। जॉर्जीवा ने कहा कि यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए आयात शुल्क नहीं होते, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार से हो गयी बड़ी गलती? भारत से Iran हुआ बेहद आहत! अब दुनिया में कुछ बड़ा होगा!

आईएमएफ ने चेताया कि संरक्षणवादी व्यापार नीतियां अपेक्षा से अधिक आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। आईएमएफ ने संघीय सरकार के बढ़ते कर्ज पर भी चिंता जताई। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का सार्वजनिक कर्ज जीडीपी के अनुपात में पिछले वर्ष के लगभग 100 प्रतिशत से बढ़कर 2031 तक करीब 110 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

Continue reading on the app

डायबिटीज और बढ़ते वजन से हैं परेशान? काला टमाटर इन 5 बीमारियों की करता है छुट्टी!

Health Benefits Of Black Tomato : ब्लड प्रेशर और मोटापा कंट्रोल करने से लेकर डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर कम करने तक में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं काले टमाटर को डाइट में शामिल करने से सेहत को और क्या गजब के फायदे मिलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs WI T20 WC Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी वेस्टइंडीज की टीम

South Africa vs West Indies Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर-8 का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी. Thu, 26 Feb 2026 14:47:27 +0530

  Videos
See all

Latur में धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत | Warkari Mahakumbh | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:40:01+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: PM मोदी के स्वागत में Netanyahu ने क्या किया कि चर्चा हो गई?|TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:39:24+00:00

Superfast News LIVE: अभी तक की 100 हेडलाइंस | PM Modi | Rahul Gandhi | India Vs Pakistan | Top 100 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:39:24+00:00

मदरसों पर महाराष्ट्र की सियासत में 'महाभारत' ! #warispathan #niteshrane #madarsacontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers