Budh Vakri 2026: वक्री होकर बुध मचा सकते हैं इन 5 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, जानें कब से बदल रही है बुध की चाल
Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ये इसी राशि में आज से वक्री होने वाले हैं। बुद्धि, वाणी और तर्कशक्ति के कारक ग्रह बुध की चाल में ये बदलाव 5 राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
'अफगानिस्तान सैन्य कार्रवाई को लेकर तैयार', पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक को लेकर पड़ोसी देश ने दिया सख्त संदेश
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने हाल में ही में अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी. इसमें कई लोगों की जान चली गई. इस एयर स्ट्राइक के कारण काबुल और इस्लामाबाद के बीच कड़वाहट बढ़ चुकी है. इस्लामाबाद को डर सता रहा है कि काबुल कभी भी बड़ा हमला कर सकता है. इन सब के बीच अफगानिस्तान ने साफ कर दिया कि उसका अगला कदम क्या होने वाला है.
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में सैन्य कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं. उनसे पूछा गया कि काबुल इस्लामाबाद के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करने वाला है. राजनीतिक या सुरक्षा-सैन्य? तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी प्रतिक्रिया "स्वाभाविक रूप से" सैन्य होगी. मुजाहित ने यह कहा कि इस जवाब की पूरी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है. पाकिस्तान को उसके "शर्मनाक काम" का जवाब जरूर दिया जाएगा. उनका यह बयान काबुल की ओर एक कड़े रुख को दर्शाता है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रहने वाला है. सुरक्षा और सैन्य स्तर पर ये कार्रवाई होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation

















